Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: Asalpur Sweet Shops Keep Tradition Alive with Wood-Fired Clay Furnaces and Fresh Homemade Mawa

आसलपुर की सौंधी महक: आधुनिक दौर में भी मिट्टी की भट्टी और लकड़ियों की आंच पर बन रही हैं पारंपरिक मिठाइयां

Sat, 07 Nov 2026 03:11 PM IST
जयपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: जयपुर ब्यूरो Updated Sat, 07 Nov 2026 03:11 PM IST
सार

आधुनिक मशीनों और बदलते तरीकों के दौर में भी जयपुर के आसलपुर गांव की दो मिठाई की दुकानें पारंपरिक अंदाज को संजोए हुए हैं। यहां आज भी मिट्टी की भट्टी में लकड़ी की धीमी आंच पर ताजे दूध से मावा तैयार कर मिठाइयां बनाई जाती हैं।

विज्ञापन
Jaipur: Asalpur Sweet Shops Keep Tradition Alive with Wood-Fired Clay Furnaces and Fresh Homemade Mawa
आज भी मिट्टी की भट्टियों में पकता है स्वाद का जादू - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आज के दौर में जहां मिठाइयां बनाने के तरीके तेजी से बदल रहे हैं, वहीं ग्राम पंचायत आसलपुर में दो ऐसी दुकानें हैं, जहां आज भी मिठास का रिश्ता पुरानी परंपरा और देसी अंदाज से जुड़ा हुआ है। तेजाजी चौक स्थित  मिष्ठान भंडार और रेलवे स्टेशन आसलपुर स्थित स्वीट्स की दुकान में मिट्टी की बनी पारंपरिक भट्टी पर लकड़ियां जलाकर मिठाइयां तैयार की जाती हैं। यहां की खासियत सिर्फ मिठाइयों की विविधता नहीं, बल्कि उन्हें बनाने का वह पुराना तरीका है, जो स्वाद के साथ अपनी अलग खुशबू भी छोड़ता है।

विज्ञापन


दोनों दुकानों की रसोई में मिट्टी की भट्टी आज भी खास स्थान रखती है। लकड़ियां जलाकर कम आंच पर दूध और मावे को धीरे-धीरे पकाया जाता है। जिस तरह मिट्टी के चूल्हे पर बनी रोटी में एक अलग ही सौंधापन और स्वाद मिलता है, उसी तरह इन भट्टियों पर धीमी आंच में तैयार होने वाली मिठाइयों में भी देसी स्वाद की अलग पहचान महसूस होती है। यहां जल्दबाजी के बजाय समय, धैर्य और मेहनत से मिठाइयों को पकाया जाता है। भट्टी से उठती लकड़ी की खुशबू और कड़ाही में पकते मावे की महक अपने आप लोगों को आकर्षित करती है।
विज्ञापन


इन दुकानों की एक और खास बात यह है कि मावा बाहर से मंगवाने के बजाय यहीं तैयार किया जाता है। परिवार के घरों में गाय-भैंस पाली हुई हैं, जिनसे मिलने वाले ताजे दूध के साथ जरूरत के अनुसार दूध की खरीद भी की जाती है। इसी दूध को पारंपरिक तरीके से पकाकर मावा तैयार किया जाता है और फिर उससे तरह-तरह की मिठाइयां बनाई जाती हैं। यानी दूध से मावा और मावे से मिठाई बनने तक की प्रक्रिया में परिवार की अपनी मेहनत और पारंपरिक कारीगरी जुड़ी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: बाड़मेर: हिरण का शिकार कर पेड़ से उल्टा लटकाया, घटना से भड़के वन्यजीव प्रेमी; रातभर धरना

ग्राम पंचायत आसलपुर के तेजाजी चौक पर स्थित  मिष्ठान भंडार वर्षों से अपने स्वाद और पारिवारिक मेहनत के लिए जाना जाता है। छोटी सी दुकान से शुरू हुआ यह व्यवसाय आज आसपास के गांवों और दूर-दराज के ग्राहकों तक अपनी पहचान बना चुका है। यहां कचौरी, नमकीन, तीखी और चटपटी चरखी सहित बर्फी, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, काजू कतली और कई प्रकार की मिठाइयां तैयार की जाती हैं। हर दिन ताजा बनाने और पारंपरिक भट्टी का इस्तेमाल करने पर परिवार विशेष ध्यान देता है। दुकान की पहचान के पीछे वर्षों की मेहनत, अनुभव और स्वाद को बरकरार रखने की लगन है।

वहीं आसलपुर रेलवे स्टेशन पर स्थित स्वीट्स ने भी अपने अलग स्वाद से ग्राहकों के बीच पहचान बनाई है। यहां भी मिट्टी की भट्टी में लकड़ियां जलाकर कम आंच पर मावा और मिठाइयां तैयार की जाती हैं। कचौरी, नमकीन, चरखी, बर्फी, रसगुल्ले, गुलाब जामुन, काजू कतली सहित अनेक प्रकार की मिठाइयां और नमकीन यहां उपलब्ध रहती हैं। परिवार अपने घर से दूध लाकर और आवश्यकता के अनुसार दूध खरीदकर मावा तैयार करता है। परिवार के सदस्य मिठाई बनाने के साथ दुकान की व्यवस्था भी संभालते हैं। 


दोनों परिवारों की कहानी में एक समान बात नजर आती है परंपरा से जुड़ाव, परिवार का सहयोग और अपने काम के प्रति समर्पण। एक ओर बच्चों की शिक्षा और भविष्य को प्राथमिकता दी जा रही है, वहीं दूसरी ओर पुश्तैनी तरीके से जुड़े इस व्यवसाय को भी आगे बढ़ाया जा रहा है।

आसलपुर की इन दोनों दुकानों की मिट्टी की भट्टी केवल मिठाइयां पकाने का साधन नहीं, बल्कि उस पुराने देसी स्वाद की पहचान है, जिसमें लकड़ी की आंच, धीमी पकाई, ताजे दूध से बना मावा और कारीगरों की मेहनत का मेल है। आधुनिक दौर में भी इस परंपरा को जीवित रखना अपने आप में खास है। यही वजह है कि यहां मिठास केवल मिठाइयों में नहीं, बल्कि वर्षों से चली आ रही मेहनत, परिवार की एकजुटता और देसी स्वाद की विरासत में भी नजर आती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed