फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   jaipur acb asp trapped cash property liquor recovered

Jaipur: एसीबी का ASP ही हो गया ट्रैप, घर में मिला भारी कैश और करोड़ों की संपत्ति के दस्तावेज बरामद

Sat, 28 Jun 2025 05:44 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: आशुतोष प्रताप सिंह Updated Sat, 28 Jun 2025 05:44 PM IST
सार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली पुलिस की एंटी करप्शन ब्यूरो के एडिशनल एसपी खुद ही रिश्वत लेने के मामले में ट्रैप हो गए। एसीबी को उनके घर की तलाशी में 39 लाख रुपए से ज्यादा कैश मिले हैं।
 

विज्ञापन
jaipur acb asp trapped cash property liquor recovered
(प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने वाली एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की साख को उस वक्त गहरा झटका लगा जब ACB के ही एडिशनल एसपी जगराम मीणा को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ लिया गया। एसीबी जयपुर टीम ने शुक्रवार देर रात झालावाड़ में यह कार्रवाई की।
विज्ञापन


जगराम मीणा हाल ही में झालावाड़ से तबादले के बाद भीलवाड़ा में नई पोस्टिंग के लिए रवाना हो रहे थे। इस दौरान एसीबी टीम ने शिवदासपुरा टोल प्लाजा पर उनकी कार की तलाशी ली, जिसमें 9 लाख 35 हजार रुपये नकद बरामद हुए। इसके बाद एसीबी ने जयपुर स्थित उनके घर पर छापेमारी की, जहां से 39.5 लाख रुपये नकद, करोड़ों रुपये मूल्य की संपत्ति के दस्तावेज और 85 बोतल महंगी विदेशी शराब मिली।
विज्ञापन


डीजी एसीबी रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया कि आरोपी जगराम मीणा पिछले दो महीने से विजिलेंस विंग की निगरानी में था और पहले भी ट्रैप होते होते बच चुका था। अब रामनगरिया थाने में आबकारी अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज करने की सिफारिश की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कार्रवाई का नेतृत्व एसीबी के एडिशनल एसपी पुष्पेंद्र सिंह राठौड़ और स्पेशल यूनिट द्वितीय की टीम ने किया। जानकारी के मुताबिक, मीणा का हाल ही में झालावाड़ से तबादला हुआ था और वहां उनके सम्मान में विदाई समारोह भी आयोजित किया गया था। वहीं, अब उनकी जगह प्रेरणा शेखावत को झालावाड़ में नया एडिशनल एसपी नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि यह इस महीने का दूसरा मामला है, जब एसीबी के ही किसी वरिष्ठ अधिकारी को भ्रष्टाचार में पकड़ा गया है। इससे पहले 19 मई को एसीबी एएसपी सुरेंद्र शर्मा को जयपुर में गिरफ्तार किया गया था।









 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed