Rajasthan: जयपुर में एसीबी की कार्रवाई, निजी कंपनी के दो कर्मचारी 35 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार
जयपुर में दो कर्मचारी रिश्वत लेते पकड़े गए हैं। आरोपियों ने राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लगवाने के एवज में पैसे की मांग की थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयपुर में एसीबी ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। एसीबी ने राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर लगाने के लिए प्राधिकृत कंपनी के दो कर्मचारियों को 35 हजार रूपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
कर्मचारियों के खिलाफ परिवादी ने एसीबी मुख्यालय में शिकायत दी थी। शिकायत में उसने बताया कि राष्ट्रीय पोषण अभियान में डिस्ट्रिक्ट कॉर्डिनेटर के पद के चयन के लिए निजी कंपनी को ठेका दे रखा है। कंपनी के अथॉरिटी रामकरण सिनसिनवार की ओर से चयन करने की एवज में 45 हजार रुपये की मांग कर परेशान किया जा रहा है।
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया और ट्रैप की कार्रवाई की। कंपनी के अथॉरिटी रामकरण सिनसिनवार को 35 हजार रूपए रिश्वत की राशि कंप्यूटर ऑपरेटर मनोज को दिलवाते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इससे पहले बतौर पेशगी 10 हजार रूपए परिवादी से ले चुके थे। फिलहाल एसीबी अधिकारी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर मामले की जांच कर रहे हैं।