फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Jaipur: 500 more cow died due to hunger

राजस्थानः कीचड़ और दलदल में फंसकर मर गईं 500 गायें

Fri, 05 Aug 2016 11:33 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 11:33 AM IST
विज्ञापन
Jaipur: 500 more cow died due to hunger

राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित हिंगोनिया गोशाला में कीचड़ और दलदल के कारण दो सप्ताह में 500 गायों ने दम तोड़ दिया है। बरसात के कारण बने दलदल के चलते गायें बैठ नहीं पा रहीं और जो बैठीं उसकी दलदल में फंसने से मौत हो गई।

विज्ञापन


चारा कीचड़ में डाल दिया गया, जो खाने योग्य ही नहीं रहा। कई गायों ने भूखे रहकर दम तोड़ दिया। राजस्थान हाईकोर्ट ने भी बृहस्पतिवार को इस घटना पर गहरी चिंता जताई।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पिछले दो दिनों में मरने वाली गायों की संख्या 90 है। न्यायाधीश महेश चन्द्र शर्मा की अदालत ने कहा कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ क्या कार्रवाई हो रही है? 

विज्ञापन
विज्ञापन

हड़ताल के कारण कर्मचारियों ने बंद की गायों की देखभाल

Jaipur: 500 more cow died due to hunger

अदालत ने कहा कि अधिकारियों की इच्छा शक्ति के बगैर हालात नहीं सुधर सकते। अधिकारियों की इच्छा शक्ति के बगैर गायों  की मौत नहीं रुक सकती।

सूत्रों के अनुसार बारिश के चलते जुलाई से हालत ज्यादा खराब हो गई है। कर्मचारियों को तीन महीने से तनख्वाह नहीं मिली तो उनका काम छोड़ हड़ताल पर जाना गायों पर भारी पड़ा। हिंगोनिया गोशाला में घुटनों तक जमा कीचड़ दलदल का रूप ले चुका है, जिसने सैंकड़ों गायों को लील लिया। 

अब प्रशासन ने बृहस्पतिवार को रस्सियों से बांधकर गायों को बाहर निकालने का काम शुरू किया है। गोशाला को सरकार 15 करोड़ रुपये सालाना देती है, जो चारे-पानी, 17 चिकित्सक और 40 नर्सिंग कर्मियों पर खर्च होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed