फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Instructions of Dausa District Transport Officer get high security registration plates installed on vehicles

Dausa News: पुराने वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीयन प्लेट लगवाएं, नहीं तो परिवहन विभाग करेगा कार्रवाई

Sun, 14 Jan 2024 12:26 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 14 Jan 2024 12:26 PM IST
सार

दौसा जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना ने बताया कि ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक एक या दो है, उनकी उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने की समय सीमा 29 फरवरी 2024 है।

विज्ञापन
Instructions of Dausa District Transport Officer get high security registration plates installed on vehicles
जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना ने दिए निर्देश। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दौसा जिला परिवहन अधिकारी पीआर मीना ने एक अप्रैल 2019 से पहले के पंजीकृत वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट ( एचएसआरपी) लगवाने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि लोग जल्द से जल्द ऐसे वाहनों पर नंबर प्लेट लगवा लें, नहीं तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


पीआर मीणा ने बताया कि ऐसे वाहन जिनके पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक एक या दो है, उनकी उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने की समय सीमा 29 फरवरी 2024 है। वहीं, जिन वाहनों के पंजीयन क्रमांक का अंतिम अंक तीन अथावा चार है, उनकी उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने की समय सीमा 31 मार्च 2024 है।
विज्ञापन


पांच और छह अंक वाले वाहनों की उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने की समय सीमा 30 अप्रैल, सात और आठ वाले वाहनों की 31 मई और नो अथावा शून्य अंक वाले वाहनों की  उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट लगाने की समय सीमा 30 जून है।  निर्धारित समय अवधि के बाद वाहनों पर उच्च सुरक्षा पंजीकरण प्लेट नहीं लगी पाए जाने वाले वाहन मालिकों के खिलाफ  नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed