{"_id":"7029541a-5be0-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"injection-of-seven-lac-stolen-from-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल से हुये सात लाख के इंजेक्शन चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल से हुये सात लाख के इंजेक्शन चोरी
जयपुर/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 11 Jan 2013 04:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणगौरी बाजार चिकित्सालय से करीब सात लाख रुपये कीमत के 235 एनटी-बी नामक इंजेक्शन चोरी हो गये हैं। अस्पताल में चल रहे मुख्यमंत्री निशुल्क दवा केंद्र के मुख्य काउंटर के डीप फ्रिज से यह इंजेक्शन गायब हुये हैं।
विज्ञापन
अस्पताल अधीक्षक ने मामला दर्ज करा दिया है। चोरी किये गये एक इंजेक्शन की कीमत बाजार में करीब तीन हजार रुपये बताई जा रही है।
अस्पताल पहुंची पुलिस ने यहां के पांच कर्मियों पर संदेह जताया है। पुलिस के अनुसार फ्रिज से चोरी हुये इंजेक्शन कीमती थे। हर इंजेक्शन की बाजार कीमत लगभग तीन हजार रुपये थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
चोरी किये गए इंजेक्शन एंटी-बी प्रसूता के लिये इस्तेमाल होते हैं। अगर प्रसूता और उसके नवजात का ब्लड ग्रुप मैच नहीं करता तो महिला को यह इंजेक्शन लगाया जाता है ताकि अगले प्रसव के दौरान उसे ऐसी समस्या न हो। गणगौरी बजार में हर रोज 40 से 50 प्रसव होते हैं। ऐसे में इस अस्पताल में इस महंगे इंजेक्शन की आपूर्ति राजस्थान मेडिकल सर्विसेज कॉर्पोरेशन की ओर से की जाती है।
विज्ञापन