फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Inflation relief camp in Dausa on one side, strike of employees another side, how will public get benefit

Dausa: एक ओर महंगाई राहत शिविर, दूसरी तरफ कर्मचारियों की हड़ताल, कैसे मिलेगा जनता को सरकारी योजनाओं का लाभ?

Sun, 23 Apr 2023 07:56 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Sun, 23 Apr 2023 07:56 PM IST
सार

दौसा में सोमवार से आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविरों का आयोजन होने जा रहा है। लेकिन जिन अधिकारी-कर्मचारियों के भरोसे इन शिविरों को चलना है, उनमें से अधिकतर लोग हड़ताल पर हैं। ऐसे में महंगाई राहत शिविर कितने सफल हो पाएंगे इसे लेकर सवाल उठने लगे हैं।

विज्ञापन
Inflation relief camp in Dausa on one side, strike of employees another side, how will public get benefit
कल से शुरू होगा महंगाई राहत शिविर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान सरकार की ओर से दौसा में आम जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविरों का आयोजन सोमवार से होने जा रहा है।  राहत शिविरों को जिन अधिकारी कर्मचारियों के भरोसे चलना है, वे लोग हड़ताल पर हैं। ऐसे में राजस्थान सरकार के राहत शिविर में राहत देने की इच्छा शक्ति पर सवालिया निशान खड़े होने लगे हैंl

विज्ञापन


क्या मिलेगा राहत शिविर में?
देश में बढ़ती हुई महंगाई के चलते राजस्थान सरकार ने सूबे की जनता को राहत देने के लिए महंगाई राहत शिविरों का आयोजन 24 अप्रैल से रखा है। इनमें जनता को मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना के पात्र परिवारों  को 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री निशुल्क बिजली योजना के तहत 100 यूनिट प्रतिमाह तक घरेलू उपभोक्ताओं को निशुल्क बिजली जन आधार कार्ड सहित बिल में अंकित नंबर पर मिलेगी।

किसानों को 2,000 यूनिट प्रति माह निशुल्क बिजली दी जाएगी। मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेज योजना के तहत पात्र परिवारों को प्रतिमाह राशन के साथ निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना के तहत 25 लाख रुपये स्वास्थ्य कवर रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री चिरंजीव दुर्घटना बीमा में 10 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा कवर दिया जाएगा।

पात्र परिवारों को मिलेगा सब्सिडी का लाभ
चाहे मुख्यमंत्री गैस सिलेंडर योजना हो, मुख्यमंत्री अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना या मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना सहित इन सभी योजनाओं का लाभ पात्र परिवारों को दिया जाना है। इसके तहत मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में पात्र परिवार अपने दो दुधारू गोवंश पशुओं की अकाल मृत्यु पर 40 हजार रुपये प्रति पशु का मृत्यु बीमा कवर ले सकता है।

मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत प्रत्येक वर्ष में मनरेगा के अंतर्गत 100 दिवसीय रोजगार पूरा करने पर 25 दिन अतिरिक्त कथौड़ी, सहरिया विशेष योग्यजनों को 100 दिन का अतिरिक्त रोजगार दिया जाएगा। इसके अलावा इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना के तहत पात्र परिवारों को साल में 125 दिन रोजगार देना भी तय होगा।

कैसे होगा इन योजनाओं में रजिस्ट्रेशन
महंगाई राहत शिविरों में रजिस्ट्रेशन के लिए जो दस्तावेज आवश्यक किए गए हैं। उनकी फोटो प्रति मोबाइल में दिखाकर या मौखिक रूप से जन आधार कार्ड नंबर देकर जानकारी के हिसाब से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके अलावा किसी भी ग्राम पंचायत, वार्ड, शहरी निकाय,  जिले का परिवार-लाभार्थी राज्य में किसी भी स्थान पर लगने वाले महंगाई राहत कैंप में अपना रजिस्ट्रेशन करवा सकता हैl

आखिर कैसे मिलेगी महंगाई से राहत?
राजस्थान सरकार की इच्छा शक्ति आमजन को राहत देने के लिए मजबूत दिखाई दे रही है। लेकिन इन सबके बीच इन शिविरों संचालन होने में एक बड़ी मुसीबत यह भी है कि मंत्रालय कर्मचारी सहित कई विभाग के कर्मचारी इन दिनों हड़ताल पर हैं। इसके चलते राजस्थान सरकार की मजबूत इच्छा शक्ति पर यह हड़ताल पर गए हुए कर्मचारी पानी न फेर दें, इसके लिए प्रशासन ने कई तरह की तैयारियां कर ली हैं।


हड़ताल के दौरान कौन करेगा काम?
दौसा जिला कलेक्टर कमल चौधरी ने बताया कि अगर हड़ताल पर रहे कर्मचारी काम पर नहीं लौटे, तो उनकी एवज में कई अन्य और विभागों से कर्मचारियों को बुलाया जाएगा। कंप्यूटर ऑपरेटर, युवा मित्र सहित अन्य लोगों को इस काम में लगाया जाएगा। किसी भी तरह की सूचना के लिए 181 नंबर पर जानकारी उपलब्ध रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed