{"_id":"f7f52248ee4336b303787c84d8d34fe2","slug":"indian-flag-ablaze-in-rajasthan-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तिरंगे को फाड़ कर आग लगाई, 5 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तिरंगे को फाड़ कर आग लगाई, 5 गिरफ्तार
ब्यूरो/अमर उजाला, जयपुर
Updated Wed, 27 Jan 2016 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जयपुर जिले से करीब 50 किलोमीटर दूर बिचून गांव में स्थित राजकीय विद्यालय में मंगलवार शाम कुछ उपद्रवियों ने स्कूल पर फहराए गए राष्ट्रीय ध्वज को उतार कर फाड़ दिया और उसमें आग लगा दी। घटना के बाद से गांव में तनाव है। लोगों ने प्रदर्शन भी किया। इस मामले में पुलिस ने पांच को गिरफ्तार भी किया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक आरोपियों में तीन बच्चे शामिल हैं। बिचून निवासी एक समुदाय विशेष के पांच लोग पहुंचे और स्कूल पर लगे तिरंगे को उतार लिया।
इसके बाद आरोपियों ने झंडे के दो टुकड़े कर दिए और उसे आग लगा दी। मौके पर पहुंचे स्कूल प्रशासन ने आग बुझाकर झंडे को पूरा जलने से बचाया। मौके पर पुलिस बल तैनात है। आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन