फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   indian air force shows strength tough message to terror

वायुसेना ने दिखाई ताकत, आतंकी मंसूबों को कड़ा संदेश

Sat, 23 Feb 2013 12:02 AM IST
पोखरण/ब्यूरो/एजेंसी
पोखरण/ब्यूरो/एजेंसी Updated Sat, 23 Feb 2013 12:02 AM IST
विज्ञापन
indian air force shows strength tough message to terror

भारतीय वायुसेना के दिन-रात्रि के पहले और सबसे बड़े युद्धाभ्यास में देश आतंकी तत्वों को कड़ा संदेश देने में पूरी तरह कामयाब रहा। राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मित्र देशों के सेना प्रमुखों की मौजूदगी में हुए इस शक्ति प्रदर्शन ने दुनिया को भारत की सैन्य ताकत से रूबरू कराया।

विज्ञापन


युद्धाभ्यास आयरन फीस्ट की शुरुआत एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन के भाषण से हुई, जिसके बाद थार रेगिस्तान जोरदार आतिशबाजी से जगमगा उठा। पोकरण में शुक्रवार शाम को शुरू हुए युद्धाभ्यास में वायुसेना ने अपने बेडे़ के 230 अत्याधुनिक लड़ाकू विमानों के साथ अपनी पूरी क्षमता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन


एमआई-8 हेलीकॉप्टरों ने सबसे पहले अपने करतब दिखाए। पल भर में विभिन्न दिशाओं से आते लड़ाकू विमान और विस्फोट से थार की धरती थर्राती दिखी। वायुसेना के बेडे़ में हाल ही शामिल हुए पिलाटस पीसी-7 के अलावा सुखोई, हरक्यूलिस तथा भारत के बहुउद्देश्यीय हेलीकॉप्टर ध्रुव ने भी करतब दिखाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैरा टूपर्स टीम सारंग ने अपने हैरतअंगेज कारनामों से सभी का दिल जीत लिया। उनका असाधारण प्रदर्शन देखकर लोग दंग रह गए। युद्ध के दौरान भारी आयुध वाहनों एवं टैंक का परिवहन करने वाले विमानों का प्रदर्शन भी हुआ।


मौजूद रहे दिग्गज
एके एंटनी, एयरचीफ मार्शल एनएके ब्राउन, राजस्थान की राज्यपाल मारग्रेट अल्वा, मुख्यमंत्री अशोक गहलोत।

दिखाए करतब

230 एयरक्राफ्ट, हथियारों से लैस एडवांस लाइट एयरक्राफ्ट तेजस और हेलीकॉप्टर रुद्र, सुखोई 30, मिराज 2000, जगुआर, मिग 21, मिग 27, मिग 29, अटैक हेलीकॉप्टर, एयरक्राफ्ट पिलाटस पीसी-7 एमके-2 और यूएवी, एमआई-17वी5, एमआई-25, एमआई-35, ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट एएन-32, एंब्ररेयर, आईएल-76, आईएल-78, सी-130जे, एयू-30, हेलीकॉप्टर एरोबेटिक टीम सारंग।

सशस्त्र बलों के सुप्रीम कमांडर राष्ट्रपति के सामने यह मानव, मशीन, हथियारों और तकनीक का बेजोड़ प्रदर्शन था। -- एयर चीफ मार्शल एनएके ब्राउन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed