{"_id":"62ece60ff8f07405b25ea91b","slug":"india-pakistan-border-heroin-smuggler-arrested-shri-ganganagar","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan News: भारत-पाक बॉर्डर पर हेरोइन तस्करों को दबोचा, पाकिस्तानियों से खेप लेने आए आठ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan News: भारत-पाक बॉर्डर पर हेरोइन तस्करों को दबोचा, पाकिस्तानियों से खेप लेने आए आठ तस्कर गिरफ्तार
Fri, 05 Aug 2022 03:12 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 03:12 PM IST
सार
राजस्थान के श्रीगंगानगर में पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई की है। पाकिस्तान से हेरोइन की डिलीवरी लेने आए पंजाब के आठ तस्करों को बंदी बनाया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के श्रीगंगानगर श्रीकरणपुर थाना पुलिस ने गुरुवार को मादक पदार्थ तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। कस्बा श्रीकरणपुर व 14 एस मांझीवाला में रात को पाकिस्तान से हेरोइन की डिलीवरी लेने आए पंजाब के फिरोजपुर निवासी आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। उनकी एक कार और एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल को जब्त किया है
विज्ञापन
श्रीगंगानगर एसपी आनंद शर्मा ने बताया कि थाना श्रीकरणपुर के हेड कॉन्स्टेबल रतन लाल को मुखबिर से सूचना मिली कि पंजाब के कुछ तस्कर बॉर्डर एरिया में हेरोइन की खेप लेने आए हुए हैं। सूचना पर सीओ सुरेंद्र सिंह के नेतृत्व में थानाधिकारी बलवंत राम ने माल समेत कस्बा श्रीकरणपुर व 14 एस मांझीवाला क्षेत्र से आठ तस्करों को गिरफ्तार किया है। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पर 24 किलो हेरोइन की खेप आनी थी, जिसे लेने पंजाब के यह तस्कर यहां आए थे।
विज्ञापन
इन तस्करों को पकड़ा पुलिस ने पाक तस्करों से 24 किलो हेरोइन की डिलीवरी लेने आए पंजाब के फिरोजपुर जिले के निवासी तस्कर गुरदीप सिंह पुत्र बलवंत सिंह (23), गुरमीत सिंह पुत्र रेशम सिंह (25), लखविंदर सिंह पुत्र सरदारा सिंह (38), सुखदेव सिंह पुत्र प्रेम सिंह (48), कुलदीप सिंह पुत्र दियाल सिंह (22), कर्मजीत सिंह पुत्र करनैल सिंह (29), परमजीत सिंह पुत्र गुरमीत सिंह (28) एवं जसपाल सिंह पुत्र करतार सिंह (24) को एक कार व एक बिना नंबरी मोटरसाइकिल समेत पकड़ा है।
विज्ञापन
एसपी शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के पास से बरामद मोबाइल फोन में पाकिस्तान के नंबर सेव किए हुए हैं तथा उन नंबरों पर आरोपियों द्वारा बातचीत की हुई है। साथ में यह तथ्य भी सामने आया कि आरोपियों ने करीब 2 महीने पहले भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा गजसिंहपुर क्षेत्र से करीब 10 किलो हेरोइन की पाकिस्तान से सफलतापूर्वक डिलीवरी प्राप्त की थी।