फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Increase the minimum and maximum temperature in Rajasthan, some respite from the winter chill

राजस्थान में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्वि, कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत

Wed, 30 Jan 2019 03:30 PM IST
अजय सिंह भाषा, जयपुर
भाषा, जयपुर Published by: अजय सिंह Updated Wed, 30 Jan 2019 03:30 PM IST
विज्ञापन
Increase the minimum and maximum temperature in Rajasthan, some respite from the winter chill
delhi winter - फोटो : pti

 राजस्थान के अधिकतर हिस्सों में बीती रात के मुकाबले तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की वृद्वि होने से कड़ाके की सर्दी से मामूली राहत मिली है। हालांकि कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रकोप बना हुआ है। 

विज्ञापन

मौसम विभाग के प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि राज्य के अधिकतर स्थानों में न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्वि के बावजूद कुछ स्थान शीतलहर की चपेट में रहे। माउंट आबू में न्यूनतम तापमान 1.0 डिग्री सेल्सियस, भीलवाड़ा में 1.6 डिग्री सेल्सियस, सीकर में 2.0 डिग्री सेल्सियस, चित्तोड़गढ़ में 3.2 डिग्री सेल्सियस, वनस्थली एवं डबोक में 3.4 डिग्री सेल्सियस, अलवर में 3.8 डिग्री सेल्सियस, चूरू में 4.1 डिग्री सेल्सियस, पिलानी में 4.5 डिग्री सेल्सियस, सवाईमाधोपुर में 5.7 डिग्री सेल्सियस, कोटा में 5.8 डिग्री सेल्सियस, अजमेर में 6.3 डिग्री सेल्सियस, जयपुर में 6.6 डिग्री सेल्सियस, श्रीगंगानगर में 7.4 डिग्री सेल्सियस, जोधपुर में 8.6 डिग्री सेल्सियस, बीकानेर में 9.0 डिग्री सेल्सियस, बाड़मेर में 10.6 डिग्री सेल्सियस, जैसलमेर में 12.5 डिग्री सेल्सियस और फलौदी में 13.0 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।

विज्ञापन


राज्य के अधिकतर हिस्सों में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस से लेकर 26.1 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया। 

विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के कारण आगामी 48 घंटों के दौरान पश्चिमी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश के साथ ओलावृष्टि होने का अनुमान जताया है।     

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed