{"_id":"584e502c4f1c1b676f649732","slug":"income-tax-department-seized-156-56-crore-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"राजस्थानः आयकर विभाग का छापा, करीब दो करोड़ के नए नोट बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजस्थानः आयकर विभाग का छापा, करीब दो करोड़ के नए नोट बरामद
ब्यूरो/ अमर उजाला,जयपुर
Updated Mon, 12 Dec 2016 09:08 PM IST
विज्ञापन
जयपुर में दो अलग-अलग कार्रवाइयों में करीब दो करोड़ के नए नोट बरामद किए गए हैं। पुराने नोंटो को कमीशन पर नए नोटों में बदलने के आरोप में आयकर विभाग ने एक कॉ-ओपरेटिव बैंक में छापा डाला और वैशाली नगर में हरियाणा से आए तीन जनों को पुलिस ने धरा है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार आयकर विभाग की कार्रवाई में मानसरोवर स्थित सेंट विल्फ्रेड कॉलेज परिसर में स्थित बैंक इंटीग्रल को-ऑपरेटिव बैंक से 1.38 करोड़ रुपए पाए गए। विभाग बैंक के केशव बड़ाया से पूछताछ में जुटा हुआ है।
विज्ञापन
इधर, बैशाली नगर में पुलिस को सूचना मिली थी कि हरियाणा से कुछ लोगो एक करोड़ रुपए को 15 प्रतिशत कमीशन पर नए नोटों को बदलवाने पहुंचे हुए हैं। कार्रवाई में पुलिस को तीन जनों से 64 करोड़ रुपए मिले, जिसमें से 58 लाख नए नोट पाए गए।
विज्ञापन