{"_id":"619cf3cfeb8122647957b640","slug":"income-tax-department-raids-at-56-places-of-a-jeweler-group-in-jaipur-seized-some-documents","type":"story","status":"publish","title_hn":"आयकर विभाग की कार्रवाई: जयपुर के ज्वैलर समूह के 56 ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आयकर विभाग की कार्रवाई: जयपुर के ज्वैलर समूह के 56 ठिकानों पर छापेमारी, बेनामी लेन-देन के दस्तावेज जब्त किए
Tue, 23 Nov 2021 07:29 PM IST
गौरव पाण्डेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Tue, 23 Nov 2021 07:29 PM IST
सार
आयकर विभाग ने मंगलवार को जयपुर के नामी कारोबारी निर्मल बरड़िया के ज्वैलरी समूह से संबंधित 56 ठिकानों पर छापेमारी की है और कई दस्तावेज बरामद किए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
विस्तार
आयकर विभाग ने जयपुर के एक प्रसिद्ध ज्वैलर समूह से जुड़ी कंपनियों के 56 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की है। जानकारी के अनुसार ये छापे जयपुर में 45 स्थानों के साथ मुंबई, दिल्ली, टोंक और देवली में मारे गए हैं। इस पूरे काम में 100 से अधिक पुलिसकर्मी और आयकर विभाग के 400 से ज्यादा कर्मचारियों को लगाया गया है।
विज्ञापन
सूत्रों के अनुसार ज्वैलर समूह की 10 से अधिक कंपनियों के लेन-देन की जांच की जा रही है। खरीद-बिक्री के कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। इसके अलावा छापेमारी के दौरान विभाग को कई बेनामी लेन-देन के रजिस्टर भी मिले हैं। इनकी जानकारी आयकर विभाग को दिए गए दस्तावेजों में नहीं है। बड़ी मात्रा में आभूषण व कीमती रत्न भी मिले हैं।
विज्ञापन
विभाग की अभी तक की कार्रवाई में कई लॉकरों के होने की जानकारी भी पता चली है। उल्लेखनीय है कि पिछले एक महीने के अंदर विभाग की यह दूसरी बड़ी कार्रवाई है। माना जा रहा है कि जो दस्तावेज विभाग ने जब्त किए हैं उनके आधार पर कुछ और कंपनियां भी जांच के दायरे में आएंगी। सूत्रों ने बताया कि इस मामले में कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
आयकर विभाग ने जयपुर के नामी कारोबारी निर्मल बरड़िया के ज्वैलरी समूह से संबंधित 56 ठिकानों पर छापेमारी की है और कई दस्तावेज बरामद किए हैं।