फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Income Tax department detects black income of Rs 50 crore after raids in Rajasthan

शिकंजा: राजस्थान में आयकर विभाग ने 33 परिसरों में मारा छापा, 50 करोड़ की काली कमाई का लगाया पता

Thu, 04 Nov 2021 01:35 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, जयपुर
पीटीआई, जयपुर Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 04 Nov 2021 01:35 PM IST
सार

रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट व्यवसायों से संबंधित 33 परिसरों पर छापेमारी के दौरान आयकर विभाग ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया है।

विज्ञापन
Income Tax department detects black income of Rs 50 crore after raids in Rajasthan
इनकम टैक्स रेड

विस्तार

राजस्थान में गुरुवार को आयकर विभाग ने रेत खनन, शराब और रियल एस्टेट व्यवसायों से संबंधित 33 परिसरों पर छापेमारी की। इस दौरान विभाग ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब आय का पता लगाया है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने इसकी जानकारी दी है। सीबीडीटी के अनुसार यह कार्रवाई राज्य के सीमावर्ती शहरों में की गई थी। छापेमारी के दौरान कुछ दस्तावेजी साक्ष्य भी पाए गए जिसे जब्त कर लिया गया। वहीं सीबीडीटी ने अपने एक बयान में कहा कि रेत की नकद बिक्री के सबूत मिले हैं...उसके विश्लेषण से पता चलता है कि इन नकद बिक्री का हिस्सा खातों की किताबों में दर्ज नहीं किया गया है। 

विज्ञापन


बेनामी नकदी और आभूषण जब्त किए गए: आयकर विभाग
आयकर विभाग ने बताया कि छापेमारी के दौरान 2.31 करोड़ रुपये की बेनामी नकदी और 2.48 करोड़ रुपये के आभूषण जब्त किए गए। सीबीडीटी ने बताया कि इस कार्रवाई से 50 करोड़ रुपये से अधिक की अघोषित आय का पता चला। एजेंसी ने अपने बयान में कहा कि इनमें से आरोपियों ने 35 करोड़ रुपये से अधिक अघोषित संपत्ति होने की बात स्वीकार की और कर भुगतान की पेशकश की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed