फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   in rajasthan Healthworkers pull newborn baby during delivery, head rest in womb

जानलेवा अस्पताल की करतूत: प्रसव में नवजात को ऐसे खींचा कि धड़ से अलग हो गया सिर

Thu, 10 Jan 2019 04:08 PM IST
Nilesh Kumar न्यूज डेस्क, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, जैसलमेर Published by: Nilesh Kumar Updated Thu, 10 Jan 2019 04:08 PM IST
सार

  • राजस्थान के जैसलमेर जिला के सरकारी अस्पताल, रामगढ़ की घटना
  • शिशु को पैर की ओर से पकड़कर खींचा, सिर कोख में ही रह गया 
  • चिकित्साकर्मियों ने परिजनों को झूठ बोलकर जैसलमेर रेफर कर दिया
  • पहले जैसलमेर और फिर जोधपुर अस्पताल लाने के बाद हुआ खुलासा

विज्ञापन
in rajasthan Healthworkers pull newborn baby during delivery, head rest in womb
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

राजस्थान में एक गर्भवती महिला का प्रसव कराते समय चिकित्साकर्मियों ने नवजात को पैरों की ओर से ऐसे खींचा कि उसका धड़ तो बाहर आ गया, लेकिन सिर गर्भ के अंदर ही रह गया। दिल दहला देने वाली यह घटना राजस्थान के जैसलमेर जिला के रामगढ़ की है।

विज्ञापन


रामगढ़ के सरकारी अस्पताल में चिकित्साकर्मियों ने इस घटना के बारे में पहले परिजनों को कुछ भी नहीं बताया और प्रसूता को जैसलमेर रेफर कर दिया। जैसलमेर के जवाहर अस्पताल में जब डॉक्टरों के सामने केस आया, तो उन्हें कुछ समझ ही नहीं आ रहा था। 
विज्ञापन


सीनियर डॉक्टर रविंद्र सांखला को रामगढ़ अस्पताल से सूचना दी गई थी कि प्रसूता की डिलीवरी हो गई है, लेकिन आंवल अंदर रह गई है। इसके बाद आधी रात डॉक्टर का प्रयास काम नहीं आया। अगली सुबह उन्होंने महिला को जोधपुर रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

जोधपुर अस्पताल में हुआ खुलासा, थाना में दर्ज कराया केस

जोधपुर के अस्पताल में सीनियर डॉक्टरों ने फिर से प्रसव कराने का प्रयास किया, तो केवल बच्चे का सिर ही बाहर निकला। यहीं मामले का खुलासा हो पाया। प्रसूता की हालत नाजुुक देखते हुए उसे जोधपुर में ही भर्ती करा दिया गया। इधर, हैरान और दुखी परिजन बच्चे का सिर लेकर ही रामगढ़ पुलिस के पास पहुंचे। 



पुलिस ने रामगढ़ अस्पताल के चिकित्साकर्मियों से सख्ती से पूछताछ की, तब सभी ने घटना के बारे में लापरवाही स्वीकार की। उन्होंने परिजनों को बच्चे का धड़ भी लौटाया। प्रसूता दीक्षा के पति त्रिलोक सिंह ने थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने बताया कि नवजात के दोनों हिस्से का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। छानबीन कर कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed