फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Pratapgarh CM Ashok Gehlot attacked Modi government on Mangarh Dham

Rajasthan: CM गहलोत बोले- केंद्र मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगा तो हम कराएंगे विकास कार्य

Sun, 11 Jun 2023 07:48 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, प्रतापगढ़ Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 11 Jun 2023 07:48 PM IST
सार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने की दिशा में राज्य सरकार निरंतर प्रयास कर रही है। केंद्र सरकार से सरकार की ओर से बार-बार आग्रह किया गया है, लेकिन अगर केंद्र ऐसा नहीं करता है तो हम यहां विकास कार्य कराएंगे।

विज्ञापन
In Pratapgarh CM Ashok Gehlot attacked Modi government on Mangarh Dham
सीएम अशोक गहलोत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रविवार को प्रतापगढ़ के लुहारिया गांव में 50.74 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया। समारोह को संबोधित करते हुए गहलोत ने कहा कि केंद्र सरकार मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित नहीं करेगी, तो राज्य सरकार विकास कार्य कराएगी।
विज्ञापन


सीएम गहलोत ने कहा- केंद्र सरकार द्वारा प्रतापगढ़, जालोर, राजसमंद में मेडिकल कॉलेज खोलने से मना कर दिया गया था तो राज्य सरकार खुद इन जिलों में कॉलेज स्थापित करा रही है। राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरे देश में सराहना हो रही है। प्रत्येक वर्ग और हर क्षेत्र के सर्वांगीण विकास से राजस्थान देश का मॉडल स्टेट बन गया है। जनता की भावना के अनुरूप ही सरकार ने योजनाएं लागू कर आमजन को राहत पहुंचाई है। आगे भी किसी तरह की कमी नहीं रखी जाएगी। प्रतापगढ़ जिले के मेडिकल कॉलेज की स्वीकृति दे दी गई है। नर्सिंग कॉलेज का निर्माण भी शुरू हो गया है। 
विज्ञापन


मानगढ़ को राष्ट्रीय स्मारक घोषित करे केंद्र सरकार  
मुख्यमंत्री ने कहा कि मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने की दिशा में भी राज्य सरकार निरंतर प्रयासरत है। केंद्र सरकार से मानगढ़ धाम को राष्ट्रीय स्मारक घोषित कराने के लिए बार-बार आग्रह किया गया, लेकिन हाल ही में प्रधानमंत्री ने अपने दौरे में भी इसकी घोषणा नहीं की। ऐसे में केंद्र सरकार द्वारा मना किए जाने पर राज्य सरकार मानगढ़ में विकास कार्य कराएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतापगढ़ में खोले सात कॉलेज
गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने साढ़े चार वर्षों में 303 कॉलेज खोले हैं। इनमें जिले के युवाओं के लिए ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए 7 महाविद्यालय खोले गए हैं। साथ ही जिले में 70 नवीन ग्राम पंचायतों का गठन किया गया। उन्होंने कहा कि प्रतापगढ़ जिले का विकास हमारी जिम्मेदारी है।

एससी-एसटी विकास कोष में 500 करोड़ का प्रावधान  
मुख्यमंत्री ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में विकास के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार ने किसी भी स्तर पर कमी नहीं रखी है। अनुसूचित जाति-जनजाति विकास कोष की राशि 100-100 करोड़ से बढ़ाकर 500-500 करोड़ करने का प्रावधान किया गया है। इससे उनका सर्वांगीण विकास हो सकेगा। 


महंगाई से मिलने लगी राहत
गहलोत ने कहा कि देश में बढ़ती महंगाई से प्रदेशवासियों को राहत दिलाने के लिए महंगाई राहत कैम्प आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना, 100 यूनिट निःशुल्क घरेलू बिजली, कृषि विद्युत उपभोक्ताओं को 2000 यूनिट प्रतिमाह, 500 रुपए में गैस सिलेंडर, निःशुल्क राशन किट, 125 दिन का रोजगार, 1000 रुपए न्यूनतम पेंशन, कामधेनु पशु बीमा जैसी योजनाओं के जरिए राहत पहुंचाई जा रही है। 

24.12 करोड़ के कार्यों का लोकार्पण
  • प्रतापगढ़ के गादोला में 381.05 लाख की लागत से ग्रामीण जल योजना
  • प्रतापगढ़ के कुलथाना में 201.49 लाख की लागत से जनता जल योजना से पाईप्ड जल योजना में परिर्वतन
  • प्रतापगढ़ के रायपुर में 149.90 लाख की लागत से पंप और टेक योजना से पाईप्ड जल योजना में परिवर्तन
  • प्रतापगढ़ के शौली में 107.00 लाख की लागत से पंप और टेक योजना से पाईप्ड जल योजना में परिवर्तन
  • प्रतापगढ़ के जीरावता में 178.07 लाख की लागत से जनता जल योजना से पाईप्ड जल योजना में परिवर्तन 
  • प्रतापगढ़ के निनौर में 229.33 लाख की लागत से जनता जल योजना से पाईप्ड जल योजना में परिवर्तन
  • प्रतापगढ़ के बजरंगगढ में 161.60 लाख की लागत से क्षैत्रिय जल आपूर्ति योजना
  • प्रतापगढ़ के सन्नोटी में 75.00 लाख की लागत से क्षैत्रिय जल आपूर्ति योजना
  • प्रतापगढ़ के सेवना, दलोट में 118.00 लाख की लागत से 33/11 केवी जीएसएस दिन के दो ब्लॉकों में किसानों को विद्युत आपूर्ति
  • प्रतापगढ़ के कानगढ़ में 142.00 लाख की लागत से 33/11 केवी जीएसएस दिन के दो ब्लॉकों में किसानों को विद्युत आपूर्ति
  • प्रतापगढ़ के लुहारिया में 148.00 लाख की लागत से 33/11 केवी सब स्टेशन निर्माण
  • प्रतापगढ़ के कुलथाना, निनोर व रायपुर जंगल में 73.70 लाख की लागत से 3 पशु चिकित्सा केंद्र निर्माण कार्य
  • प्रतापगढ़ के मनोहरगढ़ में 92.17 लाख की लागत से राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत करने का निर्माण कार्य
  • प्रतापगढ़ के लोहारिया में 92.17 लाख की लागत से महात्मा गांधी गर्वनमेंट स्कूल को हायर सेकेंडरी स्कूल में क्रमोन्नत करने का निर्माण कार्य
26.62 करोड़ रुपए के कार्यों का शिलान्यास
  • प्रतापगढ़ के अरनोद में 536.00 लाख की लागत से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निर्माण कार्य
  • प्रतापगढ़ के बेडमा नागदेडा में 307.18 लाख की लागत से क्षेत्री जल आपूर्ति योजना
  • प्रतापगढ़ के बांसवाड़ा रोड पर 476.00 लाख की लागत से मुख्यमंत्री पुनर्वास गृह योजना
  • प्रतापगढ़ के पंडावा, दतियार में 33/11 केवी जीएसएस दिन के 2 ब्लॉकों में किसानों को विद्युत आपूर्ति
  • प्रतापगढ़ के झन्या, आमलिया पठार में 880.00 लाख की लागत से राजकीय कृषि महाविद्यालय निर्माण कार्य
  • प्रतापगढ़ के सालमगढ़ में 210.00 लाख की लागत से विद्यालय भवन निर्माण कार्य
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed