{"_id":"58c29a024f1c1bbb50dc4b4b","slug":"in-murder-case-three-man-are-arrest-in-alwar","type":"story","status":"publish","title_hn":"शराब के नशे में गालियां दी तो पीट—पीटकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शराब के नशे में गालियां दी तो पीट—पीटकर मार डाला
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Fri, 10 Mar 2017 05:52 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अलवर के थाना खेड़ली कस्बे में तीन युवकों ने शराब के नशे में गाली देने पर एक युवक की पीट—पीटकर मार डाला। वारदात का खुलासा कर खेड़ली थाना पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधीक्षक अलवर राहुल प्रकाश ने बताया कि रामगोपाल उर्फ भूरा सैनी उम्र 22 साल, केदार सैनी उम्र 23 साल निवासी सोखर तथा अशोक सैनी उम्र 32 साल को गिरफ्तार कर लिया। एसपी राहुल प्रकाश ने बताया कि 3 मार्च की रात को गांव सोखर निवासी 26 वर्षीय संजय जाटव ने शराब पी रखी थी। वह गांव में घूम रहा था। तभी हत्या में शामिल आरोपी भूरा सैनी, केदार व अशोक सैनी सोखर गांव में शराब लेने पहुंचे। उन्हें देख संजय गाली गलौच करने लगा। तब तीनों आरोपियों ने संजय की पीट—पीटकर हत्या कर दी। वहां से भाग निकले।
अगले दिन गांव सोखर में शंभू सेठ की हवेली के पास संजय का शव लावारिस हालत में मिला। यह देखकर लोगों ने खेड़ली पुलिस और संजय के परिजनों को सूचना दी। तब संजय के पिता विशन जाटव ने हत्या का मुकदमा दर्ज करवाया।