फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Karanpur sub-jail, the prisoner hid the mobile phone by making a slot in the slipper

Sri Ganganagar: चप्पल में खांचा बनाकर कैदी ने छिपा रखा था मोबाइल फोन, करणपुर उप कारागृह की जांच में हुआ खुलासा

Sat, 03 Jun 2023 02:04 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 03 Jun 2023 02:04 PM IST
सार

श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह में पुलिस व प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया। करणपुर में उप कारागृह में सघन जांच के तहत बैरक नंबर तीन में एक कैदी से मोबाइल फोन व डाटा केबल बरामद हुई।

विज्ञापन
In Karanpur sub-jail, the prisoner hid the mobile phone by making a slot in the slipper
चप्पल में फोन के लिए बनाया गया खांचा - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

करणपुर में उप कारागृह में बैरक नंबर तीन से एक कैदी के पास मोबाइल फोन और डाटा केबल बरामद हुई है। जानने वाली बात ये है कि कैदी ने मोबाइल छिपाने को अलग ही तरीका अपना रखा था। कैदी ने अपनी हवाई चप्पल में जुगाड़ कर मोबाइल फोन के नाप का खांचा काट रखा था, जिसमें फोन को छिपकर रखता था।

विज्ञापन


श्रीगंगानगर के करणपुर में उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार पूरे जिले में कारागृह व उप कारागृह में अपने स्तर पर साप्ताहिक सघन जांच की जाती है। इसी निर्देश के अनुसार पखवाड़े या माह में एक बार औचक निरीक्षण किया जाता है। शुक्रवार को श्रीगंगानगर केन्द्रीय कारागृह में पुलिस व प्रशासन ने औचक निरीक्षण किया था, जिसमें सब कुछ ठीक मिला। वहीं, करणपुर में उप कारागृह में सघन जांच के तहत बैरक नंबर तीन में एक कैदी से मोबाइल फोन व डाटा केबल बरामद हुई, जिसे उसने चप्पल में खांचा बनाकर छुपा रखा था।
विज्ञापन

 

In Karanpur sub-jail, the prisoner hid the mobile phone by making a slot in the slipper
करणपुर थाना - फोटो : Amar Ujala Digital

एनडीपीएस मामले में है बंदी
सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार केसरी सिंहपुर निवासी किशन उर्फ किच्छु पिछले करीब दो साल से श्रीकरणपुर उप कारागृह में एनडीपीएस मामले में बंदी था। उसने बड़ी सफाई से चप्पल को काटकर उसमें खोल बनाकर मोबाइल फोन व उसे चार्ज करने के लिए डाटा केबल को छुपा रखा था। सघन चेकिंग के दौरान चप्पल में इस प्रकार से मोबाइल रखे जाने का पता चला। आमतौर पर रूटीन चेकिंग में इस तरह चप्पल जैसी वस्तुओं पर ध्यान नहीं दिया जाता, लेकिन अब इस तरह का मामला सामने आने से यह तय है कि आगे से इन चीजों पर भी औचक निरीक्षण के समय पूरा ध्यान दिया जाएगा।

मामले की जांच में जुटी पुलिस
इस मामले में जेल के हेड कांस्टेबल नवदीप ने मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामले की जांच भी शुरू कर दी है। कैदी के पास फोन कहां से आया। कब से वो फोन का इस्तेमाल कर रहा है। उसने अब तक किस किस से बात की है। खांचा बनाने के लिए औजार कहां से आया। इन सब मामलों की तहकीकात पुलिस कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed