{"_id":"6441f710f054b656aa0bf547","slug":"in-jhunjhunu-khetri-cm-advisor-dr-jitendra-singh-got-angry-on-the-pilot-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Jhunjhunu: खेतड़ी में सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह को आया गुस्सा, बोले- मैं बूढ़ा शेर हूं, धूल चटा दूंगा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jhunjhunu: खेतड़ी में सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह को आया गुस्सा, बोले- मैं बूढ़ा शेर हूं, धूल चटा दूंगा...
Fri, 21 Apr 2023 08:08 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झुंझुनू
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 21 Apr 2023 08:08 AM IST
सार
सचिन पायलट की मौजूदगी में शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में भाषण रोकने के प्रयास पर सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह को आया गुस्सा। उन्होंने कहा अब मैं मैदान में धूल चटा दूंगा।
विज्ञापन
सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह का गुस्सा जमकर फूट पड़ा। शहीद श्योराम गुर्जर की मूर्ति अनावरण कार्यक्रम में सचिन पायलट की मौजूदगी में जनसभा में भाषण देने के समय लोगों ने हल्ला मचा दिया था। उनके भाषण को रोकने की कोशिश की गई।
विज्ञापन
गुरुवार को खेतड़ी में आयोजित पूर्व पार्षद और ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष स्वर्गीय विमला देवी की द्वितीय पुण्यतिथि कार्यक्रम में सीएम सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह ने अपने अपमान की भड़ास निकाली। उन्होंने भावुक होकर उन्होंने कहा शहीद का कार्यक्रम था, वहां पर मुझे बुलाकर अपमानित किया गया। मेरी पीठ पर छुरा भोंका है। उन्हें शर्म आनी चाहिए खून पानी हो गया क्या?
विज्ञापन
उन्होंने कहा मेरी शराफत को कमजोरी मत समझना तथा एक कौम से कोई वार्ड पंच भी नहीं बन सकता 36 कौम के वोट चाहिए। उन्हें शर्म आनी चाहिए शहीद के कार्यक्रम को राजनीतिक मंच बना दिया। अब मैदान में धूल चटा दूंगा। मैं बुड्ढा शेर हूं, तीन-चार हुंकारे करने से ही मैदान छोड़ने वाला नहीं हूं।
विज्ञापन