फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Jaisalmer, on the orders of IAS Tina Dabi, bulldozers ran on people's houses

Rajasthan: पाकिस्तान से आए हिंदुओं के घरों पर चला बुलडोजर, कलेक्टर टीना डाबी आई निशाने पर

Wed, 17 May 2023 07:27 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जैसलमेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Wed, 17 May 2023 07:27 PM IST
सार

राजस्थान के जैसलमेर में भी जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद अमर सागर पंचायत की कई बीघा जमीन रह रहे पाक विस्थापित हिंदुओं के आशियाने पर बुलडोजर चला दिया गया।

विज्ञापन
In Jaisalmer, on the orders of IAS Tina Dabi, bulldozers ran on people's houses
बेघर हुए लोग। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

राजस्थान के जैसलमेर में जिला कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद यूआईटी सहायक अभियंता की अगुवाई में पाकिस्तान से आए विस्थापित हिंदुओं के आशियाने पर बुलडोजर चलाया गया है। इसके बाद से ही IAS अफसर टीना डाबी की आलोचना हो रही है। उनके आदेश के बाद जैसलमेर में घरों को ढहा दिया गया है। बच्चों समेत 150 से ज्यादा लोग बेघर हो गए हैं। अब वे सब खुले आसमान के नीचे तपती धूप में रहने को मजबूर हैं। इससे पहले भी पाकिस्तान में अत्याचारों और प्रताड़ना से परेशान होकर भारत आए पाक विस्थापित हिंदुओं के आशियाने पर भी कुछ दिन पहले जोधपुर में बुलडोजर चलाया गया था।
विज्ञापन


विज्ञापन


बता दें कि जैसलमेर के नगर विकास न्यास ने अमर सागर पंचायत की जमीन से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई मंगलवार को शुरू हुई। जैसलमेर के अमर सागर क्षेत्र में रह रहे पाकिस्तान से आए हिंदुओं के मकानों को कलेक्टर टीना डाबी के आदेश के बाद ढहा दिया गया है। प्रशासन का कहना है कि ये विस्थापित परिवार अमर सागर तालाब के किनारे अवैध मकान बनाकर रह रहे हैं। इस कारण तालाब के पानी की आवक रुक गई। साथ ही यह भूमि काफी कीमती भी बताई जा रही है। इस कार्रवाई में जेसीबी, ट्रैक्टर और पुलिस का बड़ा अमला मौजूद रहा। अतिक्रमण को हटाने के दौरान लोगों ने विरोध भी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गौरतलब है कि अमरसागर सरपंच ने जिला कलेक्टर और यूआईटी को कई बार शिकायत की थी कि उनकी जमीन पर लोग आकर अतिक्रमण कर रहे हैं। उनकी बेशकीमती जमीन खराब हो रही है। यूआईटी ने करोड़ों की कीमत वाली भूमि को खाली कराने के लिए जिला प्रशासन से मदद मांगी थी। उसके बाद विस्थापितों को जगह खाली करने के आदेश जारी कर दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed