{"_id":"58ba99e24f1c1b9e64831e68","slug":"in-black-mailer-case-one-women-arrest-in-jaipur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैकमेलिंग के आरोप में महिला गिरफ्तार
अमर उजाला टीम डिजिटल/जयपुर
Updated Sat, 04 Mar 2017 04:48 PM IST
विज्ञापन
blackmail
पहले झूठा मुकदमा दर्ज करवाने और फिर राजीनामा करने के लिए दबाव बनाकर रूपए मांग रही एक महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। ब्लैकमेलिंग के आरोप में गिरफ्तार इस महिला ने जमीन के एक सौदे में एक करोड़ रूपए की मांग की थी।
यह कार्रवाई जयपुर पुलिस कमिश्नरेट के पूर्व जिले में खोहनागोरियान थानाप्रभारी राजेश विद्यार्थी के नेतृत्व में गठित पुलिस ने की। डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी सीता देवी है, जो कि खोहनागोरियान क्षेत्र में गांव खोरी निवासी रामगोपाल मीणा की पत्नी है। उसके खिलाफ परिवादी पूरणमल मीणा ने आठ फरवरी को मुकदमा दर्ज करवाया था। जिसमें बताया कि उसने वर्ष 2007 से 2011 के बीच उसने आरोपी सीता मीणा, उसके पति रामगोपाल व रामसहाय की खातेदारी की जमीन खरीदी थी।
पूरणमल ने बताया कि जमीन का सौदा होने और रुपए लेने के बाद सीता देवी और अन्य आरोपियों ने मिलीभगत की। फिर सीता ने कोर्ट में झूठा वाद दायर कर जमीन को विवादित कर दिया। साथ ही झूठे मुकदमे भी दर्ज करवा दिए।

Trending Videos
पहले 60 लाख और फिर 1 करोड़ रुपयों की डिमांड
फाइल फोटो
- फोटो : demo pic
सीता ने रामगोपाल मीणा व प्रहलाद मीणा के मार्फत कोर्ट में दायर वाद तथा पूरणमल के खिलाफ दर्ज झूठा मुकदमा वापस लेने तथा उसमें राजीनामा करने के बहाने 10 लाख रुपए ले लिए। इसके बाद भी आरोपियों ने मुकदमा और वाद वापस नहीं लिया। बल्कि सीता ने अपने गिरोह के मार्फत परिवादी पूरणमल से पहले 60 लाख रुपए और फिर इस रकम को बढ़ाकर 1 करोड़ रुपए कर दिया और डिमांड करने लगी। रुपयों की व्यवस्था नहीं करने पर ब्लैकमेल करने लगी।
तब पीड़ित पूरणमल ने डीसीपी पूर्व कुंवर राष्ट्रदीप से मुलाकात कर ब्लैकमेलिंग की कहानी बताई, इसके बाद उसने मुकदमा दर्ज करवाया। वहीं पुलिस अनुसंधान में सामने आया कि सीता देवी के ससुर व पति ने अपनी खातेदारी की जमीन पहले ही बेच दी थी, इसके बाद उसी जमीन को दोबारा से फर्जीवाड़ा कर परिवादी पूरणमल को बेच दिया और फिर कोर्ट में वाद दायर कर विवादित कर दिया।