{"_id":"64ecceb1ff28c18dea0172b7","slug":"in-bhilwara-kailash-meghwal-said-arjun-meghwal-has-pending-cases-yet-has-been-made-law-minister-2023-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhilwara: कैलाश मेघवाल का बड़ा बयान; बोले- अर्जुन पर लंबित हैं भ्रष्टाचार के मुकदमें, फिर भी हैं कानून मंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bhilwara: कैलाश मेघवाल का बड़ा बयान; बोले- अर्जुन पर लंबित हैं भ्रष्टाचार के मुकदमें, फिर भी हैं कानून मंत्री
Mon, 28 Aug 2023 10:13 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भीलवाड़ा
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 28 Aug 2023 10:13 PM IST
सार
अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहने वाले कैलाश मेघवाल ने कहा है कि अर्जुन मेघवाल भ्रष्ट्र हैं, मुकदमें लंबित हैं फिर भी कानून मंत्री बना दिया। बोले- मैं नरेंद्र मोदी को पत्र लिखूंगा।
विज्ञापन
कैलाश मेघवाल और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भीलवाड़ा, शाहपुरा के विधायक पूर्व विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल ने केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल को भ्रष्ट बताया है। उन्होंने कहा कि वो कलेक्टर थे तब गरीब और अजा वर्ग के लोगों के साथ भ्रष्टाचार किया। उनके मुकदमें आज भी लंबित हैं। भ्रष्टाचार के कारनामों को दबाने के लिए वो भाजपा की राजनीति में आ गए और सांसद बन गए। भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के बावजूद प्रधानमंत्री ने उनको कानून मंत्री बना दिया। वो इस संबंध में प्रधानमंत्री को पत्र लिख रहे हैं।
विज्ञापन
भाजपा विधायक कैलाश मेघवाल सोमवार को शाहपुरा पंचायत समिति के कोठिया ग्राम पंचायत मुख्यालय पर मंसूरी समाज एवं कोठिया के ग्रामीणों की ओर से आयोजित अभिनंदन समारोह को संबोधित कर थे। अपनी बेबाकी के लिए चर्चा में रहने वाले कैलाश मेघवाल ने कहा है कि वो बरसों से राजनीति में हैं। अब तक केवल स्वाभिमान की ही राजनीति की है। वोट या पार्टी के टिकट के लिए कभी भी याचक नहीं बने हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कार्यक्रम में कहा कि शाहपुरा में 1952 से भाई ही भाई विधायक बने हैं। उनके आने से लोग कहते हैं कि दादा भाई एमएलए बना है। शाहपुरा का सर्वांगीण विकास करा रहे हैं। अभी शाहपुरा को जिला भी बना दिया है। इस कार्य के लिए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का धन्यवाद जो अच्छा काम किया है।
विज्ञापन
प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म
कैलाश मेघवाल के इस प्रकार के बयान का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शाहपुरा व प्रदेश की राजनीति में अटकलों का बाजार गर्म हो गया है। इस बयान को अगले विधानसभा चुनाव के संदर्भ में भी देखा जा रहा है। गत विधानसभा चुनाव के दौरान भी मेघवाल ने वसुंधरा राजे के खिलाफ ऐसा बयान दिया था।
अभी जिला बना है, भौतिक विकास कराना है
शाहपुरा क्षेत्र में चंबल का पानी लाने व नेशनल हाइवे लाने में विधानसभा अध्यक्ष व तत्कालीन केंद्रीय मंत्री डॉ. सीपी जोशी ने बेहतरीन कार्य किया है। कैलाश मेघवाल ने कहा कि जिसने क्षेत्र के लिए काम किया है उसकी प्रशंसा करने में कोई हर्ज नहीं है। वो विधानसभा के बाहर व अंदर अलग बात नहीं करते हैं। दोहरा चरित्र नहीं अपनाते है। साफ बात कहना उनको पसंद है। उन्होंने कहा कि शाहपुरा क्षेत्र की सेवा करते रहेंगे। यहां उनका जो संपर्क बन गया है यहां के विकास की गारंटी ली है। अभी जिला बना ही है। अब भौतिक विकास कराना है।