फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Bharatpur young man got married by giving two lakhs the bride absconded

Bharatpur: 2 लाख देकर की शादी, 7 फेरे के बाद छत कूदकर फरार हुई लुटेरी दुल्हन, अब दूल्हा लगा रहा थानों के चक्कर

Fri, 26 May 2023 06:11 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 May 2023 06:11 PM IST
सार

भरतपुर में शादी वाली रात ही दुल्हन घर से छत कूदकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने दो लाख रुपये देकर इंदौर की युवती से शादी की थी। अब पीड़ित थाने में एफआईआर लिखाने का प्रयास कर रहा है, लेकिन पुलिस उसकी सुन नहीं रही है।

विज्ञापन
In Bharatpur young man got married by giving two lakhs the bride absconded
शादी की रात ही ससुराल से फरार हुई लुटेरी दुल्हन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भरतपुर के सर्राफा गली के रहने वाले एक युवक ने 2 लाख रुपए देकर शादी की। शादी की रात ही दुल्हन छत से साड़ी बांधकर फरार हो गई। अब पीड़ित युवक दुल्हन के खिलाफ केस दर्ज करवाने के लिए थानों के चक्कर लगा रहा है। 

विज्ञापन


पीड़ित दूल्हा पति जब शिकायत लेकर भरतपुर के अटलबंद थाने गया, तो थाना अधिकारी विजय सिंह छोंकर ने उसे ये ह कहकर भगा दिया कि ये मामला कोतवाली थाना इलाके का है। जब पीड़ित कोतवाली गया तो उसकी FIR दर्ज करने की बजाए जांच में रख ली गई। पीड़ित युवक राहुल एक व्यापारी है। उसकी दुकान पर 7 महीने पहले एक राकेश फौजदार नाम का व्यक्ति आया। राकेश फौजदार राहुल के दोस्त का दोस्त था। 
विज्ञापन


जिससे राहुल की जान पहचान राकेश से हो गई। राकेश ने राहुल से कहा कि वह उसकी शादी इंदौर से करवा देगा। करीब 1 महीने पहले राकेश राहुल को लड़की दिखाने के लिए इंदौर ले गया था। राकेश ने राहुल से कहा था कि लड़की दिखाने के वह और इंदौर में रहने वाला उसका साला भूपेंद्र 10-10 हजार रुपये लेगा। जिसके बाद राहुल राकेश के साथ इंदौर चला गया। जहां राकेश ने राहुल को एक लड़की दिखाई जो उसे पसंद नहीं आई तो राकेश ने कुछ और लड़कियों के फोटो उसे  मोबाइल में दिखाई। जिसके बाद राहुल और राकेश इंदौर से वापस आ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लड़की का नाम काजल जोशी बताया, पसंद आई तो 2 लाख रुपए लिए
करीब 12 दिन पहले राकेश और उसका साथी पटवारी राहुल को लड़की दिखाने के लिए दोबारा इंदौर ले गए। वहां एक होटल में रुके। जहां राकेश ने अपने साले भूपेंद्र को बुलाया। भूपेंद्र ने अपने साले और साले की पत्नी और एक महिला को होटल में बुलाया। उन्होंने महिला को लड़की की मौसी होना बताया। जिसके बाद राहुल को एक लड़की दिखाई गई। उसका नाम काजल जोशी बताया गया। 

वह लड़की राहुल को पसंद आ गई। जिसके बाद सभी लोग राहुल को इंदौर से 20 किलोमीटर दूर लड़की के घर ले गए। जहां उन्होंने राहुल से डिमांड रखी कि वह लड़की वालों को 2 लाख रुपये देगा, जिसके बाद वह दोनों की शादी कर देंगे। 1 लाख रुपये शादी से पहले और 1 लाख शादी के समय देने होंगे। राहुल ने उनसे कहा कि वह घर जाकर इसका जबाब देगा। राकेश राहुल से बार-बार कहता रहा कि वह 2 लाख रुपये देकर शादी कर ले। जिसके बाद राहुल ने शादी के लिए हां कर दी। 

22 मई को राकेश राहुल की दुकान पर पहुंचा और कहने लगा मैं लड़की और उसके परिजनों को लेने इंदौर जा रहा हूं, उसे वह खर्चा दे-दे, राहुल ने उसे 7 हजार रुपये दे दिए। 24 मई को राकेश लड़की और उसके परिजनों को लेकर भरतपुर पहुंचा। राहुल के परिजनों ने उसे कोतवाली थाना इलाके के अग्रवाल धर्मशाला में ठहरा दिया। 

राकेश और पटवारी राहुल के पास पहुंचे और कहने लगे कि 1 लाख रुपये दो और शादी करो। राहुल ने उन्हें पैसे दे दिए, जिसके बाद पंडित को बुलाकर काजल जोशी नाम की लड़की से शादी करा दी गई। शादी होने के बाद राहुल ने बाकी के 1 लाख रुपये भी राकेश को दे दिए। राहुल अपनी पत्नी को लेकर घर आ गया। 


लड़की बालकनी से साड़ी बांधकर घर से फरार, शिकायत दर्ज कराने गया तो पुलिसकर्मियों ने की अभद्रता
शादी की रात करीब 1 बजे जब राहुल सो गया, तो लड़की बालकनी से साड़ी बांधकर घर से फरार हो गई। सुबह जब राहुल उठा तो उसके कमरे से उसकी पत्नी गायब थी। जिसके बाद उसने पूरे घर में तलाश किया तो बालकनी में साड़ी बंधी मिली। जिसके बाद पता चला की लड़की रात को ही भाग गई। राहुल ने बताया कि वह इसकी शिकायत लेकर अटल बंद थाने पहुंचा, लेकिन उसे कोतवाली थाने का मामला कहकर भगा दिया गया। जब राहुल कोतवाली पहुंचा तो उससे वहां पुलिसकर्मियों ने बड़ी अभद्रता से बात की, और उसकी शिकायत ले ली, लेकिन मामला दर्ज नहीं किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed