{"_id":"64facd302d7971ba9200fb29","slug":"in-barmer-s-dhorimanna-the-child-insisted-on-going-to-the-moon-2023-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से मां परेशान, मासूम बेटे ने पकड़ी चांद पर जाने की जिद, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग से मां परेशान, मासूम बेटे ने पकड़ी चांद पर जाने की जिद, वीडियो वायरल
Fri, 08 Sep 2023 03:31 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Fri, 08 Sep 2023 03:31 PM IST
सार
चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग की चर्चा ने बच्चे के मन में उत्सुकता जगा दी है। बच्चा इस बात से भी परेशान है कि पापा के पास रॉकेट बनाने का सामान नहीं है।
विज्ञापन
रोते हुए चांद पर जाने की जिद्द करता मासूम।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चंद्रयान-3 की चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सफल लैंडिंग होने के बाद हर कोई भारत के वैज्ञानिकों की तारीफ कर रहा है। हर किसी को भारत की इस उपलब्धि पर गर्व हो रहा है। इसी से प्रेरित बाड़मेर जिले के धोरीमन्ना इलाके से एक मासूम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जो अपनी मां से चांद पर जाने की ज़िद कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
वायरल वीडियो में यह बच्चा मारवाड़ी भाषा में अपनी मां से चांद पर जाने की जिद कर रहा है। बच्चा यह भी कह रहा है कि उसके पापा के पास रॉकेट बनाने का सामान नहीं है। उन्हें रॉकेट बनाना नहीं आता, ऐसे में वह चांद पर कैसे जाएगा?
विज्ञापन
मां बोली-छोटा रॉकेट बनाकर हम चांद पर जाएंगे
उसकी मां भी बच्चे की ज़िद को देखते हुए उसके मासूम सवालों का उसी मासूमियत के साथ जवाब दे रही है कि हम लोग एक छोटा सा रॉकेट बनाएंगे। उसमें सिर्फ बच्चे सहित दो लोग ही रॉकेट में जा सकेंगे। 46 सेकंड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।