फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In Ajmer, daughter kills father by beating, police arrested accused

बेटी ने पिता को पीट-पीटकर मार डाला, शव को घसीटकर सड़क पर फेंका

Wed, 05 Feb 2020 09:52 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अजमेर Published by: Trainee Trainee Updated Wed, 05 Feb 2020 09:52 AM IST
विज्ञापन
In Ajmer, daughter kills father by beating, police arrested accused
पाइप में करंट उतरने से व्यक्ति की मौत - फोटो : अमर उजाला

अजमेर के आदर्शनगर थाना क्षेत्र स्थित विज्ञान नगर में एक बेटी ने ऐसा कदम उठाया कि क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उसने पिता को पहले पीट-पीटकर बेरहमी से मौत के घाट उतारा, उसके बाद शव को घसीटकर मकान के बाहर सड़क पर फेंक दिया। इसके बाद पिता की हत्या के सबूत मिटाने के लिए वह कमरे में आई और खून को साफ कर डाला। बड़ी बहन को फोन पर बताया कि पिता बाहर सड़क पर बेहोश पड़े हैं।

विज्ञापन


दिल दहला देने वाली इस घटना में खुद को बचाते हुए आरोपी बेटी रागिनी ने पुष्कर निवासी अपनी बड़ी बहन काे फाेन पर बताया कि पिता बाहर सड़क पर नशे की हालत में पड़े हैं। नशे में वे कहीं गिर गए हैं जिससे उनके शरीर से खून बह रहा है। रागिनी की यह बात सुनकर देर रात बड़ी बहन घर पहुंची। उसे अभी तक दिल दहलाने वाली इस घटना का अंदाजा नहीं था। बड़ी बहन ने पिता को अचेत पाया तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी तो दिल दहल गया। घर में खून के साफ किए गए दाग दिखे तो पुलिस ने आरोपी बेटी रागिनी को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। 
विज्ञापन


 पुलिस ने बताया कि उसने पिता की हत्या करने की बात स्वीकार की है। मृतक निजी फैक्टरी में सुरक्षा गार्ड था। वह शराब का आदी था और अक्सर ड्यूटी पर नहीं जाता था। आरोपी ने पुलिस पूछताछ में बताया कि नशे की हालत में जब वह घर पहुंचता था तो आए दिन झगड़ा हाेता था। साेमवार रात भी इस बात काे लेकर दाेनाें के बीच हाथापाई हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी आदर्शनगर, धर्मवीर सिंह ने बताया कि रागिनी ने पिता की हत्या की बात स्वीकार की है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं आरोपी रागिनी को गिरफ्तार कर लिया गया है।हिरासत में वह लगातार चीखकर पूरी घटना को बता रही है। रागिनी की मानसिक स्थिति की भी जांच कराई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed