फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   In AAP Rally, Kejriwal said that each paper was sold for one million in Rajasthan

AAP Rally: केजरीवाल बोले- राजस्थान में दस लाख में बिका एक-एक पेपर, गहलोत ने आपके बच्चों को भविष्य बेच दिया

Sun, 18 Jun 2023 07:18 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीगंगानगर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 18 Jun 2023 07:18 PM IST
सार

श्रीगंगानगर की रैली में अरविंद केजरीवाल ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे पर कड़ा प्रहार किया। केजरीवाल ने पेपर लीक को लेकर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधा।

विज्ञापन
In AAP Rally, Kejriwal said that each paper was sold for one million in Rajasthan
रैली को संबोधित करते अरविंद केजरीवाल। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

आम आदमी पार्टी के श्रीगंगानगर में रैली के दौरान दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल इतने भावुक हो गए कि शब्दों की मर्यादा छोड़ कर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर नीच हरकते करने का आरोप लगा दिया। दरसल केजरीवाल काले झंडे दिखाए जाने से नाराज थे। वो बोले कि मुख्यमंत्री गहलोत अगर काम करते तो नीच हरकत नहीं करनी पड़ती। 

विज्ञापन


केजरीवाल ने राजस्थान की गहलोत सरकार को जमकर कोसा। केजरीवाल बोले कि राजस्थान में स्कूल नहीं हैं 'आप' को वोट दो मैं आपको बेहतरीन स्कूल कॉलेज दूंगा। केजरीवाल ने मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना को भी आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जब प्राइवेट अस्पताल लेते नहीं, सरकारी में सुविधा नहीं तो काहे का बीमा है ये? दिल्ली, पंजाब चलो इलाज क्या होता है, पता चलेगा। मुख्यमंत्री केजरीवाल यहीं पर नहीं रुके वो बोले यह तो दोनों भाई-बहन खेल रहे हैं। 
विज्ञापन


पायलट कहते रह गए पर गहलोत ने वसुंधरा राजे पर कोई कारवाई नहीं की। गहलोत कहते हैं वसुंधरा मेरी बहन है, जनता क्या करे?

पेपर लीक नहीं हुए, पेपर बेचे गए हैं
केजरीवाल ने कहा कि राजस्थान में तो सरकारी नौकरियों के लिए पैसा देना पड़ता है। आप पंजाब और दिल्ली चलो अगर किसी ने एक रुपया भी लिया हो तो कहना। केजरीवाल बोले कि गहलोत के राज में जितने पेपर हुए सब लीक हुए। ये लीक नहीं है, ये पेपर बेचे गए हैं। एक-एक पेपर 10 लाख में बिका है। पेपर नहीं बेचा इन्होंने आपके बच्चो का भविष्य बेच दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


हमें चुने हम राजनीति नहीं काम जानते हैं
दिल्ली में भी पेपर होते हैं, एक भी लीक नहीं हुआ। राजस्थान में कैसे होता है? इसका कारण है, जब मुख्यमंत्री ईमानदार होगा तो किसी अफसर की मजाल जो एक रुपया भी ले। केजरीवाल बोले यही पंजाब की स्थिति है कोई पैसे नहीं सिर्फ मेरिट के आधार पर सब काम होते हैं। राजस्थान के आठ करोड़ लोग हमें चुने हम राजनीति नहीं काम जानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed