{"_id":"5b5cd0f34f1c1b48748b79d2","slug":"imprinted-fake-notes-by-learning-from-youtube-this-path-adopted-by-not-getting-good-salary","type":"story","status":"publish","title_hn":"यू-ट्यूब से सीख कर छापे जाली नोट, बाजार में चला भी दिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यू-ट्यूब से सीख कर छापे जाली नोट, बाजार में चला भी दिए
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Updated Sun, 29 Jul 2018 04:35 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में दो युवकों ने यू-ट्यूब से जाली नोट बनाना सीखा और कुछ नोट बाजार में चला भी दिए। पुलिस ने पकड़ा तो उन्होंने कबूल किया कि अच्छा वेतन नहीं मिलने के कारण उन्होंने ये रास्ता अपनाया है। बांसवाड़ा पुलिस के अनुसार बाजार में नकली नोट चलाते पकड़े गए बबलू व उसका मौसेरा भाई अक्षत ने कबूल किया है कि उन्होंने कई नोट बाजार में चला भी दिए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने पुलिस को बताया कि वे अहमदाबाद से विशेष तरह का कागज खरीदकर लाए और बारह दिन में यू-ट्यूब से सीखकर नकली नोट छापे। नोट बाजार में चलने के बाद उन्होंने और नोट छापे। पुलिस के अनुसार दोनों से पूछताछ जारी है।
विज्ञापन