फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Important Youth Congress Meeting in Jhalawar, Discussion on Taking 100-Day Sankalp Abhiyan to Booth Level

Jhalawar News: झालावाड़ में युवा कांग्रेस की अहम बैठक, 100 दिवसीय संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक ले जाने पर मंथन

Mon, 08 Dec 2025 07:30 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़ Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Mon, 08 Dec 2025 07:30 PM IST
सार

Jhalawar Youth Congress Meeting: झालावाड़ में युवा कांग्रेस की बैठक में 100 दिवसीय संकल्प अभियान को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा हुई। वोट चोरी, बेरोजगारी, महंगाई, किसानों और महिलाओं की सुरक्षा जैसे मुद्दों को घर-घर पहुंचाने का संकल्प लिया गया।
 

विज्ञापन
Important Youth Congress Meeting in Jhalawar, Discussion on Taking 100-Day Sankalp Abhiyan to Booth Level
झालावाड़ में हुई यूथ कांग्रेस की महत्वपूर्ण मीटिंग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

प्रदेश सरकार से जुड़े नौ प्रमुख मुद्दों पर जनता को जागरूक करने के उद्देश्य से युवा कांग्रेस द्वारा शुरू किए गए 100 दिवसीय संकल्प अभियान को लेकर झालावाड़ जिले में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का उद्देश्य अभियान की दिशा, रणनीति और क्रियान्वयन को लेकर कार्यकर्ताओं को स्पष्ट रोडमैप देना रहा।

विज्ञापन

 
नेतृत्व की मौजूदगी से मिला संगठनात्मक बल
बैठक में यूथ कांग्रेस संभाग प्रभारी राहुल पुनिया, जिला प्रभारी यश गौतम, जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिराज मीणा, प्रदेश सचिव आलोक कुमार और सिद्धांत विशेष रूप से मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता युवा कांग्रेस झालावाड़ जिलाध्यक्ष डॉ. गिरिराज मीणा ने की। सभी पदाधिकारियों ने संगठन की भूमिका और अभियान की जिम्मेदारियों पर विचार साझा किए।
विज्ञापन

 
बूथ स्तर पर अभियान मजबूत करने की रणनीति
बैठक के दौरान युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अभियान को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। तय किया गया कि संगठनात्मक मजबूती के साथ आमजन से सीधा संवाद स्थापित कर सरकार से जुड़े मुद्दों को उनके सामने रखा जाएगा, ताकि जनता की भागीदारी बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
जन मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाने का दावा
अध्यक्षीय संबोधन में डॉ. गिरिराज मीणा ने कहा कि युवा कांग्रेस समाज के हर वर्ग की आवाज को मजबूती से उठाएगी और जनता से जुड़े वास्तविक मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अनुशासन और निरंतर संवाद बनाए रखने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें- Rajasthan: SC ने राजस्थान के विवादास्पद धर्मांतरण विरोधी कानून की वैधता पर राज्य सरकार से मांगा जवाब, जानें

 
घर-घर दस्तक देने का संकल्प
अभियान के तहत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वोट चोरी, युवाओं में बढ़ती नशे की समस्या, किसानों के मुद्दे, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी, पानी का संकट, सड़कों की खस्ताहाल स्थिति, बढ़ती महंगाई और महिलाओं की सुरक्षा जैसे नौ प्रमुख विषयों को घर-घर तक पहुंचाने का संकल्प लिया।
 
कार्यकर्ताओं की बड़ी भागीदारी
बैठक में विधानसभा अध्यक्ष विल्सन माली, शिवराज गुर्जर, वरुण मीणा, योगराज मीणा, रजिक अंसारी, अशोक पुष्पद, हसीब चौधरी, रणजीत सिंह झिझनी, रामबिलास मीणा सहित बड़ी संख्या में युवा कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed