{"_id":"5f44868964dcc21f8c04c386","slug":"imd-monsoon-forecast-heavy-rain-in-barmer-and-jaisalmer-yellow-alert-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"Weather Update: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Weather Update: राजस्थान के बाड़मेर-जैसलमेर में भारी बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी
Tue, 25 Aug 2020 09:05 AM IST
देव कश्यप
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: देव कश्यप
Updated Tue, 25 Aug 2020 09:05 AM IST
विज्ञापन
जयपुर में सड़कों पर भरा पानी
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान में पिछले कई दिनों से हो रही भारी बारिश के बाद मानसून फिलहाल कुछ सुस्त पड़ता दिख रहा है। मौसम विभाग ने मंगलवार को केवल दो जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के मुताबिक प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की बारिश होने की संभावना है, लेकिन भारी बारिश के आसार केवल पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर जिले में हैं।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार दक्षिण-पश्चिम राजस्थान और इसके आसपास कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। यह अगले 24 घंटों के दौरान बने रहने की संभावना है, इसके बाद गर्मी कम हो सकती है। विभाग का कहना है कि मानसून गर्त सक्रिय है और अपनी सामान्य स्थिति के दक्षिण में है। इसके अगले 2-3 दिनों तक सक्रिय रहने की संभावना है।
विज्ञापन
पिछले 20 दिनों में बदली स्थिति
प्रदेश में कुछ दिनों पहले तक सूखे की संभावना जताई जा रही थी। किसानों ने खेतों में बुआई कर दी थी, पर बारिश नहीं होने के कारण चिंता बढ़ती जा रही थीं। लेकिन, पिछले 20 दिनों में एकाएक प्रदेश की तस्वीर बदल गई। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। इसके कारण अब स्थितियां काफी हद तक सुधर गई हैं। वाटर रिसोर्सेज डिपार्टमेंट के अनुसार 23 जिलों में सामान्य बारिश हो चुकी है, जबकी आठ जिलों में अब भी अच्छी बारिश का इंतजार है।
विज्ञापन
मेवाड़ अंचल में भारी बारिश
पिछले कुछ दिनों में राज्य के मेवाड़ अंचल में भारी बारिश हुई है। खासकर उदयपुर और बांसवाड़ा जिले में हुई भारी बारिश से नदी-नाले उफान पर आ गए हैं। बांसवाड़ा जिले में स्थित मेवाड़ अंचल का सबसे बड़ा माही बांध भर गया। इस बांध में महज दो-तीन दिनों में नौ मीटर पानी की वृद्धि हुई, इसके चलते बांध के सभी 16 गेट खोलने पड़े।
The low-pressure area lies over Southwest Rajasthan & neighbourhood. It is likely to persist during next 24 hours, and merge with heat low thereafter. The monsoon trough is active and south of its normal position. It is likely to remain active during next 2-3 days: IMD pic.twitter.com/OO9l7ZxFDC
— ANI (@ANI) August 25, 2020