{"_id":"630f742edf7703189f5450b4","slug":"illegal-liquor-worth-one-crore-seized-in-pali-gujarat","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: एक करोड़ की अवैध शराब को गुजरात ले जा रहा था तस्कर, पाली पुलिस ने जब्त की, कंटेनर चालक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: एक करोड़ की अवैध शराब को गुजरात ले जा रहा था तस्कर, पाली पुलिस ने जब्त की, कंटेनर चालक गिरफ्तार
Wed, 31 Aug 2022 08:16 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 31 Aug 2022 08:16 PM IST
सार
पाली की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त करने की यह छठी कार्रवाई है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी तस्कर।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
पाली जिले की ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस ने बुधवार को नाकाबंदी में अवैध शराब की बड़ी खेप बरामद की। पुलिस ने एक जयपुर नंबर के कंटेनर को जब्त कर शराब के साथ 985 कार्टून बरामद किए। हरियाणा में बनी यह शराब अवैध तस्करी कर लाई जा रही थी। इस दौरान पुलिस ने जम्मू में थाना आरएसपुरा (नया शहर) निवासी तस्कर गुरुचरण सिंह पुत्र करमचंद जट सिख (60) को भी गिरफ्तार किया है। जब्त की गई शराब की कीमत बाजार में 1 करोड़ रुपये के करीब आंकी गई है।
विज्ञापन
पाली एसपी डॉ. गगनदीप सिंगला ने बताया कि कंटेनर चालक गुरु चरण सिंह हरियाणा से महंगी शराब लोड कर गुजरात ले जा रहा था। मुखबिर से शराब तस्करी की सूचना मिलने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बुग लाल मीणा, सीओ शहर अनिल सारण के सुपरविजन में और ट्रांसपोर्ट नगर थाना अधिकारी विक्रम सांदू के मार्गदर्शन में एक टीम बनाई गई। टीम ने नेशनल हाईवे 162 पर नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की।
विज्ञापन
इस दौरान सोजत से पाली की तरफ आ रहे एक संदिग्ध कंटेनर को रुकवा कर चालक से पूछताछ की गई तो वह घबरा गया। ट्रक की तलाशी लेने पर उसने कई ब्रांड की अंग्रेजी शराब के 985 कार्टून छिपाए हुए मिले। इसके बाद पुलिस ने कंटेनर को जब्त कर तस्कर गुरुचरण सिंह को आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना पुलिस की अवैध शराब की बड़ी खेप जब्त करने की यह छठी कार्रवाई है। इससे पहले भी पुलिस की टीम अवैध शराब की खेप पकड़ चुकी है। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए तस्कर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।