फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Illegal English liquor worth 50 lakh recovered from truck in Barmer

Barmer: पाइप की आड़ में शराब तस्करी, ट्रक से 50 लाख कीमत की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार

Tue, 16 May 2023 08:50 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 16 May 2023 08:50 PM IST
सार

पचपदरा थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे 25 पर नाकाबंदी कर अवैध शराब से लोड गुजरात नंबर के ट्रक को रोक पंजाब से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब बरामद की।

विज्ञापन
Illegal English liquor worth 50 lakh recovered from truck in Barmer
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

पचपदरा थाना पुलिस की टीम ने नेशनल हाईवे पर गुजरात  नम्बर के ट्रक से 50 लाख कीमत की अवैध पंजाब निर्मित शराब के कार्टन बरामद कर तस्कर सादा राम विश्नोई पुत्र चोखाराम और रुगनाथ विश्नोई पुत्र वीरा राम निवासी राजीव नगर पुर थाना सांचौर जिला जालौर को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसपी दिगंत आनंद ने बताया कि ट्रक की बॉडी में बिजली फिटिंग के पाइपों के मंडलों के नीचे कंपास रखकर मैकडोल व्हिस्की के 365 कार्टन और रॉयल स्टैग व्हिस्की के 135 कार्टन छुपा रखे थे। गौरतलब है कि पिछले 1 सप्ताह में जिला पुलिस ने अवैध शराब से भरे चार ट्रक जप्त कर दो करोड़ कीमत की अवैध शराब के 2505 कार्टन बरामद कर 7 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


एसपी बाड़मेर ने बताया कि थाना पचपदरा इलाके में अवैध मादक पदार्थ और शराब की धरपकड़ के लिए एएसपी सुभाष चंद व सीओ मदनलाल के सुपर विजन में मंगलवार को एसएचओ राजेंद्र सिंह चारण व एसआई ओमप्रकाश गोदारा के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा नेशनल हाईवे 25 पर नाकाबंदी कर अवैध शराब से लोड गुजरात नंबर के ट्रक को रोक पंजाब से तस्करी कर लाई गई अवैध शराब बरामद की।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed