फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Ikram Rajasthani Took Over Charge Of Nehru Bal Sahitya Akademi Jaipur

Rajasthan: इकराम राजस्थानी ने संभाला नेहरू बाल साहित्य अकादमी का पदभार, बोले- बच्चों को बनाएंगे समृद्ध

Wed, 24 Aug 2022 09:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 24 Aug 2022 09:44 PM IST
सार

इकराम राजस्थानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है उसे निभाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार हैं।

विज्ञापन
Ikram Rajasthani Took Over Charge Of Nehru Bal Sahitya Akademi Jaipur
इकराम राजस्थानी ने संभाला पदभार। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

देश के प्रतिष्ठित साहित्यकार इकराम राजस्थानी ने बुधवार को अकादमी संकुल में बनी पहली पं. जवाहरलाल नेहरू बाल साहित्य अकादमी के चेयरमैन पद का कार्यभार संभाल लिया। 
विज्ञापन


इस अवसर पर मीडिया से बात करते हुए इकराम राजस्थानी ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है उसे निभाने में वह कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। बच्चे हमारे देश के भावी कर्णधार हैं। उन्हें नेहरू जी के जीवन मूल्यों और आदर्शों के अनुरूप रचनात्मक प्रवृतियों से जोड़ने के लिए सभी संभव कदम उठाए जाएंगे। उन्हें बच्चों को रचनात्मक दृष्टि से समृद्ध बनाया जाएगा। बता दें कि यह अकादमी देश की पहली बाल साहित्य अकादमी है। 
विज्ञापन


इससे पहले अकादमी के नोडल अधिकारी संजय झाला ने इकराम राजस्थानी को पद का भार ग्रहण कराया। इस अवसर पर ललित कला अकादमी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष लक्ष्मण व्यास, राजस्थान मेला प्राधिकरण के उपाध्यक्ष रमेश बोराणा, मुख्यमंत्री के विशेषाधिकारी फारूक आफरीदी, कवि वरुण चतुर्वेदी, वरिष्ठ पत्रकार वसीम अकरम कुरैशी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed