{"_id":"644648c52dbb5cc3890abe09","slug":"ig-navjyoti-gogoi-inspected-police-in-dholpur-2023-04-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dholpur: IG नवज्योति गोगोई ने किया पुलिस का निरीक्षण, बोले- रात्रि गश्त और मुखबिर तंत्र को करें मजबूत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dholpur: IG नवज्योति गोगोई ने किया पुलिस का निरीक्षण, बोले- रात्रि गश्त और मुखबिर तंत्र को करें मजबूत
Mon, 24 Apr 2023 03:10 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 24 Apr 2023 03:10 PM IST
सार
धौलपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करने पहुंचे आईजीपी ने पुलिस लाइन में आयोजित परेड की सलामी ली। वहीं, पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
विज्ञापन
निरीक्षण करते IG नवज्योति गोगोई।
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धौलपुर पुलिस का वार्षिक निरीक्षण करने के लिए कार्मिक विभाग के आईजीपी नवज्योति गोगोई अपने एकदिवसीय दौरे पर धौलपुर पहुंचे। जहां पुलिस लाइन में जिला पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने उनकी अगवानी की। उसके बाद आईजीपी गोगोई ने पुलिस जवानों की आयोजित परेड की सलामी ली। वहीं, पुलिस के जवानों की ओर से गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।
निरीक्षण करने पहुंचे आईजीपी ने पुलिस लाइन में मौजूद वाहनों को लेकर पुलिस के अधिकारियों से जानकारी ली और उनके रखरखाव को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। पुलिस जवानों की ओर से वारदात के बाद भाग रहे बदमाशों को पुलिस की ओर से तत्परता दिखाते हुए कैसे पकड़ा जाता है। इसको लेकर एक डेमो दिया गया।
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते हुए आईजीपी गोगोई ने बताया कि धौलपुर पुलिस बीते एक साल से लगातार अच्छा कार्य कर रही है। फिर चाहे बात इनामी बदमाशों को पकड़ने के लिए चलाए जा रहे अभियान की हो या किसी अनसुलझे मामले को सुलझाने की हो। उसे सुलझाने में जिला पुलिस बेहतरीन प्रदर्शन कर रही है। जिले की भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस को अत्याधुनिक संसाधनों की उपलब्धता को लेकर आईजीपी गोगोई ने कहा कि जिला पुलिस के अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की जाएगी और जो भी अत्याधुनिक संसाधन पुलिस अधिकारियों द्वारा मांग की जाएगी। उन्हें लेकर पुलिस मुख्यालय को पत्र लिखा जाएगा। जिससे कि जिला पुलिस को हाईटेक संसाधन भी उपलब्ध हो सके। इसके बाद पुलिस लाइन में मौजूद सभागार में पुलिस के जवानों से आईजीपी ने वन टू वन संवाद भी किया।
पुलिस को दिए निर्देश, बदमाशों की धरपकड़ के लिए जारी रखें अभियान
निरीक्षण के दौरान आईजीपी नवज्योति गोगोई ने पुलिस अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस जिम्मेदारी से काम करें। उन्होंने कहा- दस्यु उन्मूलन के क्षेत्र में जिला पुलिस ने सराहनीय काम किया है। डकैत केशव गुर्जर से लेकर दर्जनों बदमाशों को पुलिस ने दबोच कर पुलिस के इकबाल को बुलंद किया है। उन्होंने कहा सभी थाना प्रभारी अपने-अपने इलाके में रात्रि गश्त व्यवस्था को दुरुस्त रखें। मुखबिर तंत्र को मजबूत कर अपराधियों पर पैनी नजर बनाए रखें। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार समेत तमाम पुलिस के आला अफसर मौजूद रहे।