फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAS Tina Dabi Barmer Collector Tina Dabi raided spa young men and women found doing immoral activities

IAS Tina Dabi: कलेक्टर टीना डाबी जब अचानक पहुंच गईं स्पा सेंटर, संचालक ने दरवाजा ही नहीं खोला, फिर जो हुआ...

Wed, 09 Oct 2024 07:56 PM IST
अरविंद कुमार न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बाड़मेर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 09 Oct 2024 07:56 PM IST
सार

राजस्थान में बाड़मेर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने अचानक ही सफाई अभियान के दौरान स्पा सेंटर पर रेड मार दी। पहले तो स्पा सेंटर संचालक ने दरवाजा नहीं खोला तो जबरदस्ती अधिकारी और पुलिस अंदर घुसे। ऐसे में कई लड़कियों के साथ लड़कों को दस्तयाब किया गया।

विज्ञापन
IAS Tina Dabi Barmer Collector Tina Dabi raided spa young men and women found doing immoral activities
कलेक्टर टीना डाबी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बाड़मेर जिले में सफाई अभियान के दौरान स्पा सेंटर पर शक होने पर जिला कलेक्टर टीना डाबी, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने स्पा संचालक को दरवाजा खोलने को कहा तो उसने गेट नहीं खोला। बाद में कलेक्टर ने सख्ती दिखाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों और पुलिस की सहायता से अनैतिक कार्य करते दो युवक और पांच युवतियों को दस्तयाब करवाया।

विज्ञापन




इस दौरान एडीएम को स्पा संचालक के गेट न खोलने पर कूदकर सेंटर के अंदर घुसना पड़ा। इस कार्रवाई में महिला पुलिसकर्मियों का सहयोग लिया गया। चूंकि स्पा में कुछ युवतियों के अनैतिक कार्य करने की सूचना मिली थी, जिस पर मौके पर पहुंचकर जिला कलेक्टर टीना डाबी ने सफाई अभियान के दौरान स्पा संचालक को गेट खोलने को बोला। लेकिन जब उसने गेट नहीं खोले तो एडीएम राजेंद्र सिंह ने छत से ऊपर जाकर अंदर कूदकर दरवाजे खुलवाए। उनके अंदर जाने पर दो युवक और पांच युवतियां अनैतिक कार्य करते पाए गए। घटना शहर के चामुंडा चौराहे की है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि बाड़मेर शहर में पिछले लंबे समय से पुलिस की मिलीभगत से स्पा की आड़ में वेश्यावृत्ति जैसी अनैतिक गतिविधियों का खुलेआम संचालन किया जा रहा है। इसको लेकर बाड़मेर शहर वासियों ने कई बार प्रदर्शन कर स्पा सेंटर को बंद करवाने की भी मांग की गई। लेकिन पुलिस की मेहरबानी से शहर भर में खुलेआम स्पा सेंटरों में मसाज के नाम पर अनैतिक गतिविधियों का संचालन हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लेबर डिपार्टमेंट के लाइसेंस पर चल रहे स्पा सेंटर 
स्पा सेंटर चलाने के लिए यह लोग पहले लेबर डिपार्टमेंट से लाइसेंस जारी करवाते हैं। इसके बाद पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार और नेपाल से लड़कियां बुलाकर स्पा सेंटर की आड़ में वेश्यावृत्ति का धंधा चलाते हैं। कई बार पुलिस ने पीटा एक्ट के तहत इन अवैध स्पा सेंटर के विरुद्ध कार्रवाई की है। लेकिन निरंतर कार्रवाई के अभाव में जमानत पर छूटने के बाद यह लोग फिर से यही काम शुरू करते हैं। यह खेल बाड़मेर जिले के कई रहवासी इलाकों में चल रहा है, जिसको लेकर स्थानीय लोग शिकायतें भी कर रहे हैं। ऐसे में बुधवार को जिला कलेक्टर टीना डाबी ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed