फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   IAS Officer Usha Sharma Appointed As The Chief Secretary Of Rajasthan

राजस्थान: आईएएस ऊषा शर्मा राज्य की मुख्य सचिव नियुक्त, रिटायर्ड हो रहे निरंजन आर्य का लिया स्थान

Mon, 31 Jan 2022 03:44 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Mon, 31 Jan 2022 03:44 PM IST
सार

1985 बेच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य के शीर्ष नौकरशाही के पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। कुशल सिंह पहली महिला मुख्य सचिव बनाई गईं थीं।

विज्ञापन
IAS Officer Usha Sharma Appointed As The Chief Secretary Of Rajasthan
राज्य की नई मुख्य सचिव ऊषा शर्मा। - फोटो : Social Media

विस्तार

सीनियर आईएएस अधिकारी ऊषा शर्मा को सोमवार को राजस्थान का नया मुख्य सचिव नियुक्ति किया गया है। 1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा राज्य के शीर्ष नौकरशाही के पद पर नियुक्त होने वाली दूसरी महिला बन गई हैं। उन्होंने सेवानिवृत्त हो रहे निरंजन आर्य का स्थान लिया है। इससे पहले सीएम अशोक गहलोत सरकार ने साल 2009 में कुशल सिंह को राज्य की पहली महिला मुख्य सचिव नियुक्त किया था।

विज्ञापन


1985 बैच की अधिकारी ऊषा शर्मा मुख्य सचिव होने के साथ-साथ सीएम अशोक गहलोत की मुख्य सलाहकार भी होंगी। इससे पहले ऊषा शर्मा राजस्थान में प्रमुख सचिव प्रर्यटन, आयुक्त पर्यटन, आयुक्त उद्योग, शहरी विकास एवं आवास की सचिव भी रह चुकी हैं। 
विज्ञापन


2o12 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति पर हैं
आईएस अधिकारी ऊषा शर्मा मई 2012 से दिल्ली में प्रतिनियुक्ति हैं। वर्तमान में वह खेल और युवा मंत्रालय की सचिव थीं। इससे पहले उन्होंने पर्यटन के अतिरिक्त महानिदेशक, भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के महानिदेशक व प्रशासनिक सुधार एवं लोक शिकायत विभाग के अतिरिक्त सचिव के रूप में भी काम किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed