फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   i am still young: asaram

आसाराम बोले, 'अभी तो मैं जवान हूं'

Fri, 08 Aug 2014 02:59 PM IST
Updated Fri, 08 Aug 2014 02:59 PM IST
विज्ञापन
i am still young: asaram

73 साल के आसाराम अपने आपको बूढ़ा नहीं जवान मानते हैं। जोधपुर स्थित मथुरादास अस्पताल में जब न्यूरो सर्जन उनकी जांच कर रहा था, तब आसाराम ने डॉक्टर से कहा कि अभी तो मैं जवान हूं। वे ट्राइजेमिनल न्यूरेल्जिमा बीमारी को लेकर जोधपुर सेंट्रल जेल से न्यूरो सर्जन को दिखाने अस्पताल पहुंचे थे।

विज्ञापन


नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में जोधपुर जेल में बंद आसाराम ने अस्पताल पहुंचकर डॉ. सुनील गर्ग से कहा कि मेरा इलाज कर दो, मैं आपको मंच पर बुलाकर गले लगा लूंगा। डॉ. गर्ग ने जांच के बाद कहा कि बाबा आपकी उम्र ज्यादा है। इस कारण आपकी सर्जरी नहीं हो सकती। इस पर आसाराम ने तपाक से जवाब दिया कि अभी तो मैं जवान हूं और मेरी सर्जरी की जा सकती है।

विज्ञापन

पूरी दवा नहीं ले रहे आसाराम

i am still young: asaram

जेल में बंद आसाराम डॉक्टर के हिसाब से दवा नहीं ले रहे हैं। डॉक्टर ने उन्हें दो गोली लेने के लिए कहा है, लेकिन वे आधी-आधी गोली ही ले रहे हैं। जब डॉक्टर ने दवा पूरी नहीं लेने के कारण पूछे, तो आसाराम कहा कि उन्हें साईड इफेक्ट के खतरे का डर लग रहा है।

डॉक्टर ने चेताया कि यदि दवा नहीं ली, तो उन्हें दो सर्जरी से गुजरना पड़ सकता है। असाराम ने फिर से डॉक्टर से सर्जरी करने का आग्रह किया।

अस्पताल में उनकी खूंन की जांच, सोनोग्राफी, एक्स-रे, थाईराइड जैसी जांचे हुईं।  जेल से निकलकर अस्पताल पहुंचे आसाराम काफी थके-थके लग रहे थे। जांच करने के बाद उन्हें अस्पताल से वापस जेल पहुंचाया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed