फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband stabbed wife with beer bottle in Dholpur when she asked him to bring flour

Rajasthan: आटा लाने को कहा तो पति ने पत्नी के पीठ में घोंपी बीयर की बोतल, महिला गंभीर घायल

Wed, 20 Jul 2022 11:14 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला,
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 20 Jul 2022 11:14 AM IST
सार

घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका ट्रॉमा वार्ड में इलाज चल रहा है। वहीं आरोपी पति मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
Husband stabbed wife with beer bottle in Dholpur when she asked him to bring flour
धौलपुर में पत्नी को बोतल घोंपी - फोटो : Social Media

विस्तार

धौलपुर के कौलारी थाना क्षेत्र में शराब के नशे में धुत पति ने अपनी पत्नी की पिटाई की। आरोपी पति ने बीयर की बोतल तोड़कर उसकी पीठ में घोंप दी। जिसके बाद आरोपी पति फरार हो गया। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार घायल महिला का नाम भारती (32) है, जो जागरी परौआ गांव निवासी है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसका पति मुनेश जाट आवारा किस्म का व्यक्ति है। आए दिन शराब के नशे में मारपीट करता है। उसने बताया कि मंगलवार शाम को घर में आटा खत्म हो जाने पर उसने अपने पति से आटा लाने के लिए कहा। इस बात से उसका पति गुस्सा हो गया और मारपीट शुरू कर दी।

विज्ञापन


उसने विरोध किया तो पति ने हाथ में पकड़ी बीयर की बोतल को तोड़कर उसकी पीठ में घोंप दी। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां ट्रॉमा वार्ड में उसका इलाज चल रहा है। महिला ने अपने पति के खिलाफ पर्चा बयान दिए हैं, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed