{"_id":"634ebc1aa2fe3036711fcec6","slug":"husband-sleeping-with-wife-found-dead-in-dholpur-half-naked-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: क्या यौन उत्तेजक दवा बनी युवक की संदिग्ध मौत का कारण? पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: क्या यौन उत्तेजक दवा बनी युवक की संदिग्ध मौत का कारण? पीएम रिपोर्ट से होगा खुलासा
Tue, 18 Oct 2022 08:20 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, धौलपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 18 Oct 2022 08:20 PM IST
सार
अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने रात को यौन वर्धक दवा खाई थी। आशंका है कि उसके दुष्प्रभाव से युवक की मौत हो गई हो। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही उसकी मौत का सही कारण सामने आएगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजस्थान के धौलपुर जिले में मंगलवार सुबह एक युवक की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। युवक सोमवार रात को पत्नी के साथ सोया था। सुबह उठकर उसकी पत्नी घर के कामों में लग गई, लेकिन वह नहीं उठा। काफी देर इंतजार करने के बाद परिजनों ने उसे उठाने की कोशिश की तो वह बेहोशी की हालत में मिला।
विज्ञापन
परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टरों ने व्यक्ति को मृत घोषित कर दिया। अचानक युवक की मौत से परिवार वाले हैरान हैं। उधर, पुलिस ने शव का पीएम कराकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अब तक की जांच में सामने आया है कि युवक ने रात को यौन वर्धक दवा खाई थी। आशंका है कि उसके दुष्प्रभाव से युवक की मौत हो गई हो।
विज्ञापन
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला शहर के रूपसपुर गांव का है। गांव का रहने वाला युवक रात को खाना पीना खाने के बाद अपने कमरे में सोया था। उसके साथ उसकी पत्नी भी मौजूद थी। सुबह जल्दी उठकर पत्नी घर के कामों में लग गई, लेकिन काफी देर तक युवक नहीं उठा। परिजन कमरे में पहुंचे तो युवक अर्द्धनग्न अवस्था में सो रहा था। उन्होंने उसे उठाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं उठा। जिसके बाद बेहोशी की हालत में परिजन उसे बाड़ी के सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
युवक की मौत की सूचना पर पहुंची पुलिस ने केस दर्ज कर शव का पीएम करवाया और मामले की जांच शुरू की। मृतक के परिजनों ने बताया कि युवक को किसी तरह की बीमारी नहीं थी। वह पूरी तरह से स्वस्थ्य था, अचानक उसकी मौत कैसे हो गई, इसे लेकर वह भी हैरान हैं। हालांकि युवक के रात को यौन वर्धक दवा का सेवन करने की बात सामने आई है। जिससे उसकी मौत होने का अंदेशा लगाया जा रहा है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव का पीएम करा लिया गया है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारण का पता चल सकेगा।