फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   husband murder wife in Bikaner in demand of dowry

Rajasthan: पत्नी की हत्या कर बगल में सो गया पति, रातभर लाश से लिपटकर रोती रही बेटी

Sun, 02 Oct 2022 01:39 PM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बीकानेर Published by: रोमा रागिनी Updated Sun, 02 Oct 2022 01:39 PM IST
सार

महिला शुक्रवार को ही अपने पीहर से ससुराल आई थी। मृतका के परिजनों का आरोप है कि उसका पति और ससुराल वाले उससे दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
husband murder wife in Bikaner in demand of dowry
बीकानेर में पति ने की पत्नी की हत्या - फोटो : Social Media

विस्तार

बीकानेर में शुक्रवार देर रात को एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी पत्नी की लाश के बगल में ही सो गया। उसकी बेटी पूरी रात मां से लिपटकर रोती रही और आरोपी आराम से सोता रहा।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्टस के अनुसार बच्ची के रोने की आवाज पर परिजन जग गए और उन्होंने दरवाजा खटखटाया। जब आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला तो उन्होंने दीवार में छेद से देखा तो उन्हें कमरे में विवाहिता का शव देखा। शक होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल की मोर्चरी में पहुंचाया। पति को राउंडअप कर लिया है। शुक्रवार को ही पत्नी पीहर से ससुराल आई थी।

विज्ञापन


मृतका के परिजनों ने पति पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। आरोप है कि पति जसंवत उर्फ पींटू और ससुर राजूराम भार्गव प्रताड़ित करते थे। 30 सितंबर को दामाद जसवंत कालू आया। उसने माफी मांगी और पत्नी को घर ले गया। बेटी ने बताया कि उसका पति और ससुराल वालों में कोई बदलाव नहीं आया है। वह बहुत रो रही थी। शनिवार को बेटी को कॉल किया पर बात नहीं हुई। ससुराल वालों ने कॉल कर बताया कि उसकी बेटी की मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed