फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband Kills Wife On Suspicion Of Illicit Relationship In Dungarpur

Rajasthan: थाने पहुंचा युवक बोला- पत्नी को मार डाला, घर में मिली खून से लतपथ लाश, पति को अवैध संबंध का था शक

Thu, 11 Aug 2022 05:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, डूंगरपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Thu, 11 Aug 2022 05:36 PM IST
सार

आरोपी पति अपनी पत्नी के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि उसका किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों में विवाद हुआ और फिर उसने पत्नी की हत्या कर दी।

विज्ञापन
Husband Kills Wife On Suspicion Of Illicit Relationship In Dungarpur
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान के डूंगरपुर जिले में एक पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। उसे शक था कि उसकी पत्नी का किसी और के साथ अवैध संबंध है। इसी शक में उसने अपनी पत्नी की खुरपी से वारकर हत्या कर दी। इसके बाद वह थाने पहुंचा और पुलिस से कहा, मैंने पत्नी की हत्या कर दी है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार हत्या का मामला शहर की कोतवाली थाना क्षेत्र के थाणा रेडा फला गांव का है। यहां रहने वाला जितेंद्र बरंडा अपनी पत्नी अनिता बरंडा के चरित्र पर शक करता था। उसे लगता था कि अनीता का किसी और के साथ अवैध संबंध है। बुधवार रात अनिता कहीं गई थी, एक-दो घंटे बाद वह वापस लौटी तो जितेंद्र उससे पूछताछ करने लगा। इसी बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई, पति-पत्नी का झगड़ा इतन बढ़ा कि दोनों बच्चे भी जाग गए। इसी बीच जितेंद्र ने खुरपी से अनिता के सिर पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन


माता-पिता में विवाद और खून से लतपथ मां को देखकर घर में मौजूद दोनों बच्चे जोर-जोर से रोने लगे। बच्चों के रोने और लड़ाई झगड़े की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो उन्होंने अनीता का खून से सना हुआ शव पड़ा हुआ देखा। बच्चों ने पड़ोसियों से कहा कि मम्मी-पापा में लड़ाई हो गई थी, जिसके बाद पापा ने मम्मी को खुरपी मार दी और खुद कहीं चले गए हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर, पत्नी की हत्या करने के बाद जितेंद्र कोतवाली थाने पहुंचा और पुलिस से कहा कि मैंने पत्नी को मार डाला है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया और फिर मौके पर पहुंची। जहां अनीता का शव लहूलुहान हालत में पड़ा हुआ था। पुलिस ने शव को पीएम के लिए अस्पताल भेजा और अनीता के परिजनों को इसकी सूचना दी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed