{"_id":"62a8a726146d416d9b778a1f","slug":"husband-kills-wife-after-dispute-in-kota-rajasthan","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kota News: आटा गूंथ रही पत्नी का पति ने धारदार हथियार से रेता गला, सामने खड़े देखते रहे दो बच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kota News: आटा गूंथ रही पत्नी का पति ने धारदार हथियार से रेता गला, सामने खड़े देखते रहे दो बच्चे
Tue, 14 Jun 2022 08:50 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोटा
Published by: उदित दीक्षित
Updated Tue, 14 Jun 2022 08:50 PM IST
सार
राजस्थान के कोटा में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी लाश के पास बच्चों को छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बेटे ने की पिता की हत्या (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बूंदी जिले के इंद्रगढ़ में महिला की हत्या का मामला सामने आया है। महिला के पति ने बच्चों के सामने ही उसका गला रेत दिया। इसके बाद कमरे का ताला लगा फरार हो गया। घर में बचे दो मासूम बच्चों ने मां की हत्या की सूचना परिजनों को सूचना दी और उन्होंने पुलिस को बताया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है।
विज्ञापन
थानाधिकारी हरीश भारती ने बताया, इंद्रगढ़ के चमनगंज गांव में बने खेत पर बने मकान में गीताराम अपनी पत्नी बाबूडी और दो बच्चों के साथ रहता था। मंगलवार सुबह किसी बात को लेकर दोनों पति-पत्नी में झगड़ा हुआ था। इससे गुस्साएं गीताराम ने आटा गूंथ रही पत्नी का धारदार हथियार से गला रेत दिया।
विज्ञापन
आरोपी ने बच्चों के सामने ही वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद कमरे का ताला लगाया और चाबी बाहर छोड़कर मौके से फरार हो गया। डरे- सहमे बच्चों ने मां की हत्या की सूचना परिजनों को दी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। थाना अधिकारी भारती ने बताया कि एफएसएल टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन