फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   husband kill wife in Jalore infront of his child

Rajasthan: पति ने पत्नी का किया मर्डर, बेटा बोला-पापा की दिमागी हालत खराब है इसलिए मम्मी को मारा

Tue, 06 Sep 2022 09:30 AM IST
रोमा रागिनी न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जालोर Published by: रोमा रागिनी Updated Tue, 06 Sep 2022 09:30 AM IST
सार

आरोपी पत्नी की हत्या कर खेत में जाकर छुप गया। पड़ोसियों ने आरोपी को पकड़कर रस्सी से बांध दिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
husband kill wife in Jalore infront of his child
पति ने पत्नी की हत्या की - फोटो : Social Media

विस्तार

जालोर में एक पति ने धारदार हथियार से वारकर पत्नी की हत्या कर दी। मृतका के पीहर पक्ष के लोगों ने आरोपी पति के खिलाफ हत्या करने की रिपोर्ट दी है। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


वारदात चितलवाना उपखंड क्षेत्र के कोलियो की गढ़ी गांव की है। घटना की जानकारी के बाद डीवाईएसपी रूप सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सांचौर के राजकीय मोर्चरी में रखवाया और मामले की जांच शुरू की।

विज्ञापन


मृतका के पुत्र वागाराम ने बताया कि पिता दूदा राम की पिछले पांच साल से दिमागी हालत खराब थी। इसी कारण उन्होंने कुल्हाड़ी से वार करके मां की हत्या कर दी। जिस वक्त वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय उसका छोटा भाई पास में था। भाई खून देखकर जोर-जोर से चिल्लाने लगा। जिसके चिल्लाने पर वो दौड़ कर मौके पर गया तो पिता भाग कर खेत में चले गए। पड़ोसियों ने आरोपी को खेत से लाकर रस्सी से बांध दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed