फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband cut off wife nose in udaipur Rajastan news

Rajasthan: पत्नी की यह बात पता चली तो पति ने काट दी नाक, गुजरात के आश्रम में घुमाने ले गया था

Wed, 23 Nov 2022 08:32 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Wed, 23 Nov 2022 08:32 PM IST
सार

पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का कहना है कि उसकी पत्नी का एक व्यक्ति के साथ अवैध है, इसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। 

विज्ञापन
Husband cut off wife nose in udaipur Rajastan news
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के उदयपुर जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां एक पति ने अपनी पत्नी की नाक काट दी। पुलिस ने महिला के पति चंपालाल को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मामला जिले के पानरवा थाना इलाके के बड़ी घटिया गांव का है। 25 साल पहले चंपालाल और गीता की शादी हुई थी, उनके दो बच्चे भी हैं। शादी के बाद से दोनों के बीच सब कुछ ठीक चल रहा था। इसी बीच कुछ दिन पहले चंपालाल को पता चला कि उसकी पत्नी गीता के उसके गांव में ही रहने वाले किसी व्यक्ति से अवैध संबंध हैं। इसके बाद से चंपालाल के गीता के प्रति व्यवहार बदल गया, उसने गीता को सबक सिखाने का ठान ली। बीते शनिवार को वह गीता को गुजरात के एक आश्रम में ले गया। जहं दोनों ने पूजा अर्चना की। सोमवार को दोनों वहां से अपने गांव (उदयपुर) के लिए रवाना हुए। 
विज्ञापन


उदयपुर बस स्टैंड पर उतरने के बाद दोनों ऑटो से अपने गांव के लिए निकले, लेकिन गांव पहुंचने से पहले ही चंपालाल ने ऑटो रुकवा दिया। जिसके बाद दोनों पैदल ही गांव की ओर जाने लगे। कुछ दूर जाकर चंपालाल अपनी को जंगल में ले गया और जहां उसने अपनी पत्नी से उसके अवैध संबंध को लेकर कई बातें कही। इस दौरान उसने गीता पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू उसकी पीठ, कमर और चेहरे पर लगा। इस हमले में गीता की नाक का एक हिस्सा भी कट गया। पत्नी को घायल करने के बाद चंपालाल मौके से फरार हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पीड़िता ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। उन्होंने मौके पर पहुंचकर उसे अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता ने पुलिस से कहा कि उसका किसी के साथ अवैध संबंध नहीं है। पति उस पर शक करता है। इसी के चलते उसने वारदात को अंजाम दिया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed