फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Husband brutally murderd his wife

पढ़िए, ऑनलाइन रिश्ते और शादी की दर्दनाक कहानी

Sun, 04 Oct 2015 07:26 PM IST
Updated Sun, 04 Oct 2015 07:26 PM IST
विज्ञापन
Husband brutally murderd his wife

मैट्रीमोनियल साइट पर रिश्ता देखकर हुई एक शादी का सालभर में ही ऐसा खौफनाक अंजाम हुआ कि सुनने वाले भी हैरत में पड़ गए। रिश्ते की शुरूआत में आदर्श जोड़ी के रूप में सामने आई इस कहानी का अंत एक दर्दनाक मौत पर हुआ।

विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के अनुसार घटना राजस्थान के कोटा की है, जहां एक 24 साल की युवती का शव गांधीधाम कालोनी में पड़ा मिला। मृतक युवती की पहचान रिद्धी नंदवानी (गीता राजानी) पुत्री ओम प्रकाश राजानी के रूप में हुई। युवती कोटा के ही वल्लभनगर की रहने वाली थी।
विज्ञापन


बेटी का अंतिम संस्कार करे आए पिता ने बताया कि पुलिस मामले में उनकी मदद नहीं कर रही है, क्योंकि उनकी बेटी के ससुराल वाले काफी अमीर और मजबूत हैं। वो बताते हैं कि उनकी बेटी रिद्धी की मुलाकात कपिल नंदवानी से एक साल पहले एक मैट्रीमोनियल साइट के जरिए हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसके बाद दोनों ने बीते 28 अगस्त को शादी कर ली। कपिल गांधीधाम के एक बड़े व्यापारिक परिवार से ताल्लुक रखता है। उन्होंने बताया कि शादी के बाद कुछ दिनों से उनकी बेटी परेशान चल रही थी उसके और कपिल के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था।

कुछ महीने बाद ही जुल्म ढहाने लगा पति

Husband brutally murderd his wife

पति पत्‍नी के बीच आपसी तकरार के बाद वह उससे अलग होकर हॉस्टल में रहने लगी थी। वह अपने पति से बहुत प्यार करती थी इसलिए उसे उम्‍मीद थी कि जल्द ही सबकुछ ठीक हो जाएगा। यही कारण था कि वो लौटकर घर भी नहीं आई।

रिद्धी की छोटी बहन भारती कहती हैं कि उनकी बहन को कपिल बहत तंग करता था। उसके किसी हर्षा नाम की महिला से अवैध संबंध थे। जिसकी वजह से रिद्धी का जीवन नरक हो गया था। वह उससे मारपीट भी करता था।

कुछ दिन पहले उसने उसके चेहरे पर वार किया था जिससे उसे 14 टांके लगे थे। वह उस पर लगातार तलाक देने का दबाव बना रहा था। मारपीट के मामले में उसने कपिल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया था। जिसके बाद कपिल उससे मिलने हॉस्टल में आया।

बीते 1 अक्टूबर को भी कपिल उसके हॉस्टल में आया और रिद्धी को अपने साथ ले गया। रात को दस बजे तक भी जब रिद्धी ने घर वालों को फोन नहीं किया तो उन्हें चिंता हुई जिसके बाद उसके हॉस्टल में फोन मिलाया गया। वहां से पता चला कि वो अभी तक वापस नहीं आई है।

हॉस्टल से ले जाकर कर दी हत्या

Husband brutally murderd his wife

चिंतित परिजनों ने उसे ढूंढने का हर संभव प्रयास किया लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसका पता करने के लिए जब उसके ससुराल वालों को फोन मिलाया गया तो उन्होंने बदतमीजी करते हुए फोन काट दिया।

2 अक्टूबर को सुबह 9.30 बजे परिवार वालों को सूचना मिली कि हाइवे से 15 किमी दूर गांधी धाम में एक शव पड़ा मिला है। जिसकी पहचान रिद्धी के रूप में हुई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

पुलिस ने उसके ससुर कुमार नंदवानी को हिरासत में लिया है और मुख्य आरोपी कपिल की तलाश की जा रही है। उसकी बहन भारती ने बताया कि पुलिस मामले में समुचित प्रयास नहीं कर रही है। न ही कपिल की वो कार बरामद की गई है जिसमें उसकी हत्या की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed