{"_id":"6485bbd8cb14fafcf70efb66","slug":"husband-arrested-for-shooting-dead-his-wife-in-bharatpur-2023-06-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bharatpur: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, सीने में मारी गोली, केस रफा-दफा करने दिया था 20 लाख का ऑफर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bharatpur: पत्नी की हत्या करने वाला पति गिरफ्तार, सीने में मारी गोली, केस रफा-दफा करने दिया था 20 लाख का ऑफर
Sun, 11 Jun 2023 05:49 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, भरतपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Sun, 11 Jun 2023 05:49 PM IST
सार
भरतपुर में पत्नी की हत्या करने वाले आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। सात जून को पति ने झगड़े के बीच पत्नी के सीने में गोली मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भरतपुर के पहाड़ी थाना इलाके के ईखनाका गांव में पत्नी की गोली मारकर हत्या करने वाले पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना 7 जून देर शाम 7 बजे की है। हत्या के बाद आरोपी पति ने केस रफा-दफा करने के लिए मृतका के पीहर पक्ष पर पंचायत के जरिए राजीनामे करने का दबावा बनाया, अरोपी ने उन्हें 20 लाख रुपये देने की कोशिश भी की, लेकिन वे नहीं माने और पुलिस को सूचना दे दी। इसके बाद आरोपी पति सहित पूरा परिवार घर से फरार हो गया।
विज्ञापन
मृतक शहनाज के पिता दीनू ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया था। अपनी रिपोर्ट में उन्होंने पुलिस को बताया कि शहनाज (26) की शादी करीब 6-7 साल पहले ईखनाका निवासी वाहिद के साथ की थी। वाहिद के परिजन शहनाज से दहेज की मांग करते थे। शहनाज ने दहेज लाने से मना कर दिया तो वाहिद ने उसे गोली मार दी। हत्या के बाद वाहिद और उसके परिजनों ने मामले को रफादफा करने के लिए गांव में पंचायत बुलाई। जिसमें हमें 20 लाख रुपये देकर मामले को रफादफा करने की कोशिश भी की गई।
विज्ञापन
कामां, पहाड़ी, जुरहरा पुलिस की तीन टीमें बनाई गई
आरोपियों को पकड़ने के लिए भरतपुर एसपी मृदुल कच्छावा के निर्देश के बाद कामां, पहाड़ी, जुरहरा पुलिस की तीन टीमें बनाई गई थीं। वाहिद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। सोमवार को उसे कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा। जिसके बाद मामले को लेकर उससे पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन