{"_id":"664d95f337171cdc160a7709","slug":"husband-arrested-for-murder-of-wife-in-pali-2024-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pali: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा; हत्या को हादसे में बदलने की रची थी साजिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pali: पत्नी की हत्या के आरोप में पति गिरफ्तार, पुलिस ने किया खुलासा; हत्या को हादसे में बदलने की रची थी साजिश
Wed, 22 May 2024 12:21 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पाली
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 22 May 2024 12:21 PM IST
सार
Pali News: अपने घर से महज कुछ रुपयों की चोरी के शक में पत्नी की पीट पीटकर हत्या के आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा कर दिया है। जिसेके बाद आरोप में लिप्त आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विस्तार
पत्नी की हत्या के आरोप में पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि ट्रांसपोर्ट नगर थाना प्रभारी अनिता रानी के अनुसार 20 मई 2024 की शाम करीब 5 बजे पाली सुंदर नगर विस्तार (भैरव नगर) में रहने वाली 28 साल की यशोदा को उसका पति दिलीप प्रजापत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टर को बताया कि नया गांव ओम हॉस्पिटल के निकट बाइक से नीचे गिरने से उसकी पत्नी गंभीर घायल हो गई है।
विज्ञापन
चिकित्सक ने दी थी पुलिस को सूचना
जांच के दौरान डॉक्टर को शरीर पर मारपीट के निशान दिखाई देने पर उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी, जिसपर अस्पताल पहुंचकर पुलिस ने मृतका के शरीर जांच कर चोटों के निशान होने पर पति को पूछताछ के लिए हिरासत लिया।
विज्ञापन
हत्या को बताया हादसा
इस मामले की जानकारी मिलने पर मृतका की मां ने रिपोर्ट दी कि उसकी बेटी यशोदा की उसके पति दिलीप प्रजापत पुत्र गिरधारीलाल प्रजापत ने बेरहमी से मारपीट की है, जिससे उसकी मौत हो गई है। इसके बाद उसके पति सबूत मिटाकर हत्या को हादसे का रूप देने का प्रयास किया।
विज्ञापन
पति और देवर गिरफ्तार
पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद मंगलवार देर शाम को आरोपी पति दिलीप प्रजापत पुत्र गिरधारीलाल प्रजापत को गिरफ्तार किया। इसी के साथ घटना के बाद घर में बिखरे खून को साफ करने, खून से सने मृतका के कपड़े छुपाने के आरोप में मृतका के देवर गोपाल प्रजापत को भी गिरफ्तार किया किया गया है।