फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Horse trading is agenda of BJP says Rajasthan Congress President Dotasara Rajya Sabha Elections

Rajya Sabha Elections: डोटासरा बोले- हॉर्स ट्रैडिंग भाजपा का एजेंडा, विधायक नाराज नहीं, हम तीनों सीट जीतेंगे  

Sat, 04 Jun 2022 04:55 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उदयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 04 Jun 2022 04:55 PM IST
सार

भाजपा को प्रजातंत्र का गला घोंटने और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करने की आदत है। विधायकों की खरीद-फरोख्त इनका मुख्य एजेंडा हो गया है। 

विज्ञापन
Horse trading is agenda of BJP says Rajasthan Congress President Dotasara Rajya Sabha Elections
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान में राज्यसभा चुनाव से पहले विधायकों की नाराजगी खुलकर सामने आ रही है। हालांकि प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व का दावा है कि सब कुछ ठीक है, हम राज्यसभा की तीनों सीटें जीतेंगे। अब कौन कितनी सीटें जीतेगा यह को दस जून को ही साफ हो पाएगा। फिलहाल भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति बनाने में लगी हुईं हैं। 

विज्ञापन

  
दरअसल, शनिवार को दो मंत्रियों और तीन विधायकों के साथ उदयपुर पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने राज्यसभा की तीनों सीटे जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा, सब कुछ नियंत्रण में हैं, पार्टी के तीनों उम्मीदवार 10 जून को राज्यसभा चुनाव जीतेंगे। डोटासरा यहां दो मंत्रियों लाल चंद कटारिया और राजेंद्र सिंह यादव के अलावा तीन विधायक अमीन कागजी, रीटा चौधरी और रामकेश मीणा के साथ आए हैं। अब तक करीब 100 विधायक बाड़ेबंदी में पहुंच गए है। डोटासरा यहां बाड़ेबंदी में रह रहे विधायकों से ही मुलाकात करने आए हैं। बताया जा रहा है कि सीएम अशोक गहलोत भी विधायकों से मिलने के लिए आने वाले थे, लेकिन अब उनका दौरा रद्द हो गया। इसी के साथ लगभग 100 विधायक उदयपुर पहुंच चुके हैं। 
विज्ञापन


भाजपा ने दूसरा उम्मीदवार क्यों उतारा 
डोटासरा ने उदयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, भाजपा के पास राज्यसभा की दो सीटों के लिए बहुमत नहीं है। इसके बाद भी इन्होंने दूसरा उम्मीदवार क्यों उतारा? भाजपा निर्दलीय उम्मीदवार का ना ले रही है, लेकिन वह इन्हीं के उम्मीदवार है। बीटीपी, कम्यूनिस्ट पार्टी और निर्दलीय विधायकों का कांग्रेस को समर्थन है। इनके साथ एक भी निर्दलीय विधायक नहीं हैं। भाजपा को प्रजातंत्र का गला घोंटने और लोकतंत्र पर भरोसा नहीं करने की आदत है। विधायकों की खरीद-फरोख्त ( हॉर्स ट्रैडिंग) इनका मुख्य एजेंडा हो गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed