फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Horrific accident between car and motorcycle in Nagaur, maternal uncle and niece died

Nagaur Accident: कार और मोटरसाइकिल के बीच भीषण सड़क हादसा, मामा-भांजी की हुई मौत, एक की हालात गंभीर

Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागौर Published by: हिमांशु प्रियदर्शी Updated Fri, 17 Mar 2023 07:26 PM IST
सार

नागौर में कोतवाली थाना क्षेत्र के अठियासन के पास ईनाणा से आ रही मोटरसाइकिल को अमरपुरा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए। वहीं, मोटरसाइकिल सवार तीन लोगों में से दो की मौके पर ही मौत हो गई।

विज्ञापन
Horrific accident between car and motorcycle in Nagaur, maternal uncle and niece died
कार की टक्कर से मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में नागौर शहर के कोतवाली थाना इलाके के अठियासन के पास दोपहर एक कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक और एक नाबालिग लड़की की मौत हो गई। वहीं, दूसरी नाबालिग लड़की को प्राथमिक उपचार के बाद नागौर से जोधपुर रेफर कर दिया गया। वहीं, पुलिस ने घटना को लेकर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मोटरसाइकिल सवार ईनाणा निवासी प्रकाश (30) मोटरसाइकिल से अपनी दो भांजियों को उनके गांव इंदास छोड़ने जा रहे थे। दोपहर दो बजे जब वह नागौर शहर के अठियासन के पास पहुंचे तो अमरपुरा की तरफ से आ रही तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस भीषण हादसे में मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए।  इसके बाद स्थानीय लोगों ने कोतवाली थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। जहां पर इनाणा निवासी प्रकाश को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। वहीं, इंदास निवासी नाबालिग सनम (16) की मौत हो गई। वहीं, दूसरी नाबालिग लक्ष्मी (14) की गंभीर हालत में नागौर के जेएलएन अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद कोतवाली थाना पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचना दी। दोनों मृतकों के परिजन नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचे हैं। मेडिकल बोर्ड की ओर से पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सुपुर्द कर दिया जाएगा।


मृतकों के परिजनों ने कार चालक के खिलाफ लापरवाही से गाड़ी चलाने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार को जब्त कर लिया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed