फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Honey Trap Case Woman Cheated 10 Lakhs From Engineer On Pretext Marriage Dausa

Honey Trap: शादी डॉट कॉम पर मिली महिला इंजीनियर के साथ घूमीं, संबंध बनाए और ठगे 10 लाख, अब 50 लाख मांगे

Sun, 31 Jul 2022 08:08 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, दौसा Published by: उदित दीक्षित Updated Sun, 31 Jul 2022 08:08 PM IST
सार

पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हनी ट्रैप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जल्द ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन
Honey Trap Case Woman Cheated 10 Lakhs From Engineer On Pretext Marriage Dausa
दौसा में हनी ट्रैप का मामला। - फोटो : amar ujala

विस्तार

राजस्थान के दौसा जिले में हनी ट्रैप में फंसाकर एक व्यक्ति से 50 लाख रुपये मांगने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने महिला को दस लाख रुपये दे दिए। इसके बाद भी वह बाकी बचे 40 लाख रुपये मांगने के लिए उस पर दबाव बना रही है। साथ ही धमकी दे रही है कि अगर, रुपये नहीं दिए तो झूठे रेप केस में फंसा देगी। आखिर में महिला की धमकी से तंग आकर पीड़ित व्यक्ति ने थाने में केस दर्ज करावाया है।   

विज्ञापन


दरअसल, पूरा मामला शादी को लेकर है। दौसा में रहने वाले ओडिशा के इंजीनियर रवींद्र कुमार ने दिल्ली की रहने वाली सुजाता के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि वह शहर की अमन विहार कॉलोनी में रहता है और एक एक्सप्रेस वे कोरिडोर में इंजीनियर के पद पर काम कर रहा है।  साल 2017 में उसकी शादी नेहा से हुई थी, लेकिन 2021 में प्रसव के बाद उसकी मौत हो गई। वह करीब डेढ़ वर्ष के बच्चे का पिता है। छोटे बच्चे की देखभाल के लिए उसने दूसरी शादी करने का फैसला किया। इसके लिए रवींद्र ने शादी डॉट-कॉम पर विधवा\तलाकशुदा महिला के लिए आवेदन किया था। 
विज्ञापन


रवींद्र ने पुलिस को बताया कि शादी के लिए आवेदन करने के कुछ दिन बाद दिल्ली की रहने वाले सुजाता ने उसका प्रपोजल स्वीकार किया। इसके बाद उससे बात होने लगी, सुजाता ने उसे बताया कि कुछ साल पहले उसके पति की मौत हो गई थी। दोनों में हुई बातचीत के बाद उन्होंने मिलना और साथ घूमना शुरू कर दिया। कई बार दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने। इस दौरान अलग-अलग कारण बताकर सुजाता ने उससे अपने खातों में करीब 10 लाख रुपये भी ट्रांसफर करवा लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


धीरे-धीरे सुजाता ने रविंद्र ने दूरी बनाना शुरू कर दिया। इस दौरान रविंद्र को पता चला कि सुजाता का पति सरकारी नौकरी में था, उसकी मौत के बाद सुजाता की विधवा कोटे से नौकरी लगने वाली है। इस कारण से वह उसके साथ शादी नहीं करना चाहती। रविंद्र ने उससे शादी करने की बात कही तो उसने मना कर दिया और  दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी भी दी। 


रविंद्र का आरोप है कि दुष्कर्म के केस में फंसाने की धमकी देकर सुजाता ने उससे 50 लाख रुपये देने की बात कही। इसे लेकर वह उसके ऑफिस में भी आ गई, जहां उसके साथ गाली-गलौज भी की। सुजाता रविंद्र से बार-बार पैसों की डिमांड कर रही थी। इससे तंग आकर पीड़ित रविंद्र शनिवार रात को कोतवाली थाने पहुंचा और सुजाता के खिलाफ केस दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के खिलाफ हनी ट्रैप की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी महिला को हिरासत में लेकर पूछताछ की जाएगी।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed