Honey Trap: हनी ट्रैप के आरोप में गिरफ्तार युवती को कोर्ट ने जेल भेजा, एक साल पहले पति से तलाक, परिवार वाले नहीं आए
युवती के पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उसके घर कई युवकों का आना जाना रहता था। इस आधार पर पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के फुटेज जब्त कर लिए हैं। इसके जरिए उसके घर आने वाले लोगों की पहचान की जा रही है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जयुपर हनीट्रैप मामले में आरोपी युवती से पूछताछ के बाद पुलिस ने कई खुलासे किए हैं। आरोपी युवती राधा बुलंदशहर उत्तर प्रदेश की रहने वाली है। यहां अजमरे रोड़ गुरुकृपा अपार्टमेंट में रहती है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राधा एक डांस ग्रुप चलाती है। पुलिस को शक है कि आरोपी युवती कई और लोगों को ब्लैकमेल कर रुपए ऐंठ रही थी। बुधवार को युवती को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने उसे जेल भेज दिया है।
संजय सर्किल थाना पुलिस ने युवती का मोबाइल जब्त कर लिया है। इसके जरिए उसके संपर्क में लगातार रहने वाले लोगों की जानकारी एकत्रित की जा रही है। इन जानकारी के जरिए पुलिस उन लोगों तक पहुंचे का प्रयास कर रही है, जिन्हें युवती ब्लैकमेल कर रही थी।
पुलिस की टीम ने आरोपी युवती के फ्लैट की तलाशी भी ली। यहां से पुलिस को क्या मिला इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है। आसपास के लोगों ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि उसके घर कई युवकों का आना जाना रहता था। इस आधार पर पुलिस ने बिल्डिंग में लगे सीसीटीवी के फुटेज जब्त कर लिए हैं। पुलिस फुटेज के जरिए उसके घर आने वाले लोगों की पहचान कर रही है।
परिवार के लोगों ने किया किनारा
मीडिया रिपोर्ट्स के अुनसार युवती का एक साल पहले उसके पति से तलाक हो गया था। उसके गिरफ्तार करने की सूचना पुलिस ने उसके पूर्व पति और घर वालों को दी है, लेकिन अभी तक किसी ने पुलिस से संपर्क नहीं किया है। कोर्ट ने आरोपी युवती राधा को जेल भेज दिया है।
50 हजार रुपए और 19.50 लाख के चेक लेते पकड़ा
जानकारी के अुनसार पुलिस ने मिस्टर राजस्थान रह चुके अनीश (32) को हनीट्रैप में फंसाकर करीब पांच लाख रुपए ले चुकी थी। हर महीने वह 40 से 50 हजार रुपए की मांग करती थी। इससे तंग आकर युवक ने पुलिस में शिकायत दी। पुलिस ने प्लानिंग के साथ युवती को एक होटल के पास पीड़ित से 50 हजार रुपए और 19.50 लाख के तीन चेक लेते हुए मंगलवार को गिरफ्तार किया था।
2016 में हुई थी दोस्ती, दो साल बाद छोड़ा
हसनपुरा के रहने वाले पीड़ित अनीश ने पुलिस को बताया कि राधा से 2016 में दोस्त के जरिए उसकी मुलाकात हुई थी। इसके बाद दोनों करीब आ गए। करीब दो साल पहले राधा ने उससे रिश्ता खत्म कर दिया। अनीश ने बताया कि पिछले साल अक्टूबर में उसकी शादी हो गई। इसका पता चलते ही उसने पुराने अश्लील फोटो वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। इसके बाद से वह लगातार उससे रुपए ऐंठ रही थी।
आरोपी युवती राधा अनीश से करीब पांच लाख रुपए ऐंठ चुकी थी। वह उससे बीस लाख रुपए देने की मांग कर रही थी, ऐसा नहीं करने पर वह फोटो वायरल कर बदनाम करने की धमकी दे रही थी। बीस लाख रुपए की मांग से परेशान होकर पीड़ित अनीश ने पुलिस को पूरा घटनाक्रम बताया। इसके बाद पुलिस उसे जाल बिछाकर गिरफ्तार कर लिया।